DelhiGohanaHaryana

युवतियों ने हाथों से तैयार कर फैंसी डै्रसों की प्रदर्शनी लगाई

युवतियों ने हाथों से तैयार कर फैंसी डै्रसों की प्रदर्शनी लगाई

-ज्योति गर्ग ने जरूरतमंद युवतियों की प्रतिभा को निखारने का काम किया।

हरियाणा उत्सव, गोहाना/ 19 दिसंबर 2020

गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है। छुपी हुई प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। सुविधाओं के अभाव में प्रतिभा को निखारना बहुत बड़ी बात है। गोहाना जैसे छोटे शहर में फैशन डिजाईन की कलां को उभारने के लिए हरि फैशन सैंटर की संचालिका ज्योति गर्ग ने बहुत बडा प्रयास किया है। वह हरि फैशन ट्रस्ट द्वारा संचालित कढाई, सिलाई, बुनाई व फैशन डिजाईनिंग सैंटर में आयोजित वार्षिकोत्सव में बतोर मुख्यअथिति छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।

Office Dress
Shari

उन्होंने कहा कि अभावग्रस्त महिलाओं व युवतियों को हुनरमंद बना कर उन्हें आत्मस्वरोजगार के लिए तैयार करना देश के हित में है। फैशन डिजाईन के लिए दूनिया भर में आपार रोजगार हैं। इस तरह के प्रशिक्षण के लिए बडे शहरों में मोटी फीस वसूली जाती है और आप यहां निशुल्क मुहैया कराकर देश को आगे बढाने में विशेष योगदान दे रहे हैं।
सैंटर की संचालिका ज्योति गर्ग ने कहा कि इस नेक कार्य में उनके मायके और ससुराल वालों का बहुत बडा सहयोग है। मॉडलिंग शॉ करने के लिए शुरूआती दौर में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पडा, लेकिन कार्यक्रम सफल होने के बाद एक आत्म शांति का अनुभव हुआ है।

Related posts

सालाना एक हजार किलोमीटर की फ्री यात्रा कर सकते हैं हैप्पी कार्ड के लाभार्थी

Haryana Utsav

हउ-किसने कहा रामलला मंदिर परिसर में बनेगा भगवान वाल्मीकि भव्य मंदिर

Haryana Utsav

 मत्स्य पालक किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!