HaryanaHisarLatest NewsNational

विधायक कुलदीप बिश्नोई आज कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे।

विधायक कुलदीप बिश्नोई आज कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। इसके लिए वे सुबह 8 बजे आदमपुर स्थित अपने निवास से चंडीगढ़ के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ पत्नी रेणुका बिश्नोई भी हैं।

28 अप्रैल 2016 को कुलदीप ने अपनी हजकां का विलय गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस में किया था। हजकां का गठन बिश्नोई के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने वर्ष 2007 में कांग्रेस से अलग होने के बाद किया था। कांग्रेस ने वर्ष 2005 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष भजन लाल के नेतृत्व में 67 सीटें जीती थीं।

लेकिन अब कुमारी सैलजा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई प्रदेशाध्यक्ष बनना चाहते थे। पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा उनकी राह का रोड़ा बने और उदयभान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनवा दिया। इससे कुलदीप नाराज हो गए और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, परंतु मुलाकात नहीं हुई और अंतरात्मा की आवाज पर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ वोट किया। इसके बाद 11 जून 2022 को कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

source;https://www.bhaskar.com/local/haryana/hisar/news/kuldeep-bishnoi-resign-today-meet-speaker-left-congress-130141202.html

Related posts

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने बरोदा हलके में किया आगाज

Haryana Utsav

कांग्रेस में मेरे साथ हर कदम पर धोखा हुआ: राजकुमार वाल्मीकि

Haryana Utsav

हरियाणा का ऐसा गांव जहां भूजल स्तर घटाने का हो रहा प्रयास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!