GohanaTop 10

समिति द्वारा गांव सिवानका के पार्क में लगाई जाएगी चौ. छोटूराम की प्रतिमा-चहल

समिति द्वारा गांव सिवानका के पार्क में लगाई जाएगी चौ. छोटूराम की प्रतिमा-चहल

 हरियाणा उत्सव, बीएस  बोहत

गोहाना: दीनबंधु चौ. छोटूराम विचार समिति छतैहरा द्वारा गांव सिवानका की लोचब चौपाल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में गांव के पार्क  का सौंर्दीयकरण करने और पार्क पर में चौ. छोटूराम की प्रतिमा लगाने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने की।

प्रदीप चहल ने कि चौ. छोटूराम ने गरीब, किसान व मजदूरों के अधिकारियों की लडाई लडी है। उन्होंने हमेशा किसानों के हकों की आवाज को बुलंद किया। आज किसान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर पिछले छह माह से सड़कों पर हैं। लेकिन सरकार किसानों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

गांव सिवानका के पार्क के सौंर्दीकरण करने और चौ. छोटूराम की प्रतिमा लगाने के लिए गांव सिनानका के नाम पर उप समिति का गठन किया है। यह समिति पार्क के देखरेख करेगी। समिति का संयोजक जयपाल लोहचब, प्रधान संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश लोहचब, उप प्रधान राजा दलाल, अजीत लोहचब, सिकंदर, महासचिव पंडित रमेश, संगठन सचिव कृष्ण, मीडिया प्रभारी संदीप लोहचब मुख्य सलाहकार प्रदीप चहल महमूदपुर, प्रैस सचिव रिंकू छतैहरा, सलाहकार रणबीर सैनी को चुना गया है। चौ. छोटूराम के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर सुरभान कश्यप, रामचंद्र लठवाल, इंद्र प्रजापत, बाला वाल्मीकि, बलवान, संगीता, अक्षय रोहिल्ला, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

दो बदमाशों ने 40 सेकंड में लूट को दिया अंजाम

Haryana Utsav

कोरोना संकट बीच भारत की मदद के लिए आगे आया आयरलैंड, 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स भारत को भेजे

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल में हवन कर बायलर में अग्रि प्रज्जवलीत की।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!