Uncategorized

सांसद रमेश कौशिक ने 15 विकास कार्यों का किया उद्धघाटन व शिलान्यास

सांसद रमेश कौशिक ने 15 विकास कार्यों का किया उद्धघाटन व शिलान्यास

हरियाणा उत्सव,गोहाना:

सांसद रमेश कौशिक ने बरोदा हलका के विभिन्न गांव का दौरान किया। इस दौरान उन्होंने तीन विकास कार्यों का उद्धघाटन और 12 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें दो चौपाल और एक गली का उद्धघाटन किया।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की कमी नही छोडेंगे। बिना भेदभाव के समान विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने 2.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्धघाटन किया। जिसमें गांव आहुलाना में कश्यप चोपाल, गांव ठसका में पंडित चौपाल और भंडेरी में गली का उद्धघाटन किया। तीनों कार्यों पर करीब 55.71 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ठसका, कहैल्पा, छपरा, कथूरा, भंडेरी व आहुलाना गांव में 1.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली, विधायक निर्मल चौधरी, जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढ़ा, एसडीएम आशीष कुमार, जिला पार्षद अशोक आहुलाना, पूर्व पार्षद इंद्रजीत विरमानी, सरंपच रेखा देवी, अधिवक्ता कुलदीप बोहत, गुलाब मलिक, बीडीपीओ मनोज कौशल, एक्सईएन विक्रम सिंह मोर, एसडीओ सुखबीर मलिक आदि मौजूद रहे।

Related posts

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, सूत्रों के हवाले से खबर

Haryana Utsav

नए विकास कार्यों की जल्द ई-टेंडरिंग करे अंधिकारी-साक्षी मलिक

Haryana Utsav

Gohana Vidhansabha ka Result

Haryana Utsav
error: Content is protected !!