GohanaRohtak

हरियाणा वाल्मीकि महासभा ने मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव

हरियाणा वाल्मीकि महासभा ने मनाया बाबा साहब का जन्मोत्सव

हरियाणा उत्सव, रोहतक/ बीएस बोहत

-हरियाणा वाल्मीकि महासभा द्वारा रोहतक कार्यालय में भारत रत्न डा. भीम राव अंबेड़कर का 130वां जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस बोहत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथित के रूप में पूर्व आइएएस एमएल सारवान व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संयोजक राजेश बोहत विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे।

एमएल सारवान ने कहा कि हमें पढऩे लिखने का अधिकार बाबा साहब ने दिलवाया है। हमें उनके संर्घष को बेकार नही जाने देना हैं। बाबा साहब ने हमें शिक्षित बनो, संगठीत रहो और संर्घषवादी बने रहने का संदेश दिया है।

राजेश बोहत ने कहा कि बाबा साहब के संर्घषों के कारण हमें वोट का अधिकार मिला है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपना व समाज का विकास करना है। सैंकड़ो लोगों ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया।

Related posts

नारी शक्ति एवं वीरता की मिसाल थी महारानी लक्ष्मीबाई: डॉ. सैनी

Haryana Utsav

डेंगू में प्लेटलेट्स घटने पर घबराएं नहीं चिकित्सक की सलाह ले-डा. आलोक

Haryana Utsav

गर्मी आते ही बढ़ा मिट्टी के मटकों का क्रेज

Haryana Utsav
error: Content is protected !!