September 21, 2026
GohanaHaryana

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद किया

हरियाणा उत्सव, गोहाना

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्म दिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। जन चेतना मंच हरियाणा, समतामूलम महिला संगठन, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड़, राष्ट्र हित मंच और कांग्रेसी नेताओं ने कार्यक्रम आयोजित किए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

जन चेतना मंच ने शहीद उदम सिंह सभागर में आयोजित कार्यक्रम में मंच के प्रदेश संयोजक डा. सीडी शर्मा ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। फौज के सघंर्ष को देख कर देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लडने को तैयार हुई थी। उन्होंने महिलाओं के लिए रानी झांसी रैजिमेंट फौज का भी गठन किया था। इस मौके पर रघबीर विरोधिया, नरेश विरोधिया, बीरमती, धन्नो, पूजा, मूर्ति आदि मौजूद रही।

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेड के गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेश लठवाल ने की। जाट महासभा के अध्यक्ष बलवान पन्नू मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस महान सपूत हैं। उनका बलिदान सदैव याद रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र लठवाल, किशन सिंह हुड्डा, सिकंदर मोहाना, हिमांशु, रोहित, आशीष आदि मौजूद रहे।

महम रोड स्थित विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम में विधायक जगबीर सिंह मलिक मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। सुभाष चंद्र का जन्म 23 जनवरी 1897 को आडिसा में हुआ था। इन्होंने इंग्लेंड में सिविल सर्विस परिक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। इन्होंने 1943 में जय हिंद का नारा दिया था। रोहताश अहलावत, धर्मपाल मलिक, पूर्व पार्षद रत्न सिंह वर्मा, कर्मबीर पांचाल, जगदीश पूनिया, सुखबीर पांचाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय हाकी टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के लिए सम्मान समारोह आयोजित

Haryana Utsav

Gohana: गोहाना में सीएम का विरोध नहीं करेंगे किसान

Haryana Utsav

अजय चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर युवाओं को संबोधित करेंगे

Haryana Utsav
error: Content is protected !!