Gohana

आहुलाना चीनी मिल को केंद्र सरकार से मिला सम्मान पत्र

CBIC

-समय पर जीएसटी का भुगतान करने पर मिल को मिला सम्मान

हरियाणा उत्सव, बीएस बोहत

गोहाना: गांव आहुलाना स्थित चौ देवीलाल सहकारी चीनी मिल को केंद्र सरकार की तरफ से सम्मान पत्र मिला है। यह सम्मान उन्हें समय पर जीएसटी और अन्य दस्तावेज पूरे करने पर दिया गया है। इसके लिए मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने मिल की लेखा शाखा के अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई दी है।

SDM Ashish Vashishth
HCS Ashish Vashishth, MD, Ch. Devi Lal Sugar Mill, Ahulana 

आशीष वशिष्ठ ने बताया कि जीएसटी के चौथे स्थापना दिवस पर मिल को सम्मान पत्र मिला है। हमारे मिल ने सरकार के द्वारा जारी जीएसटी नियमों के अनुसार टैक्स जमा किया है। मिल से संबंधित टेंडर एजेंसियां और ठेकेदारों की तरफ कोई भी टैक्स बकाया नहीं है। हमने 31 मार्च 2021 तक का जीएसटी समय पर जमा किया है। जीएसटी नियमों में जो बदलाव किए हमने सभी नियम पूरे किए हैं।

सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्स कस्टम (CBIC)  के चेयरमैन एम. अजीत कुमार ने मिल के अधिकारियों की प्रशंसा की है। यह सम्मान वित मंत्रालय की तरफ से ई-मेल के माध्यम से भेजा गया है। इसके लिए लेखा शाखा के मुख्य अधिकारी जितेंद्र शर्मा और उनके सहयोगी सुरेंद्र नरवाल ने अपनी टीम के साथ बेहतर तालमेल से कार्य किया है।

Related posts

गांव चिड़ाना में शामलात भूमि की गुपचुप तरीके से बोली कराने का आरोप

Haryana Utsav

जननायक जनता पार्टी ने किया गोहाना हलके की कार्यकारिणी का गठन

Haryana Utsav

Ahulana Mill: सांसद रमेश कौशिक ने कहा हरियाणा में सबसे ज्यादा गन्ने के भाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!