Gohana

गोहाना निकाय चुनाव: चेयरमैन के लिए 18 और 23 वार्डों के लिए 103 प्रत्याशी मैदान

हरियाणा में निकाय चुनाव

छह को नाम वापस और सात को बांटे जाएंगे चुनाव चिन्ह
19 जून को वोटिंग और 22 जून को होगी मतगणना
हउ, गोहाना (BS Bohat)

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गोहाना में चेयरमैन पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हंै। वहीं गोहाना के 23 वार्डों के लिए करीब 103 लोगों ने नामाकंन जमा किए हैं। छह जून को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और सात जून को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। 19 जनू को मतदान और 22 जून को मतगणना होगी।

फोटो- एसडीएम आशीष वशिष्ठ सुनील मेहता से नामांकन फार्म लेते हुए।
फोटो- एसडीएम आशीष वशिष्ठ सुनील मेहता से नामांकन फार्म लेते हुए।

इस बार मतदाता दो वोट डालेंगे। जिसमें निकाय चेयरमैन को सीधा चुनेंगे और नगर पार्षद की अलग वोट डाली जाएगी। गोहाना में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। जिसमें करीब-करीब चार से पांच कवरिंग फार्म हैं। जो बाद में छह जून को वापस लिए जा सकते हैं।

फोटो-  MP Ramesh Kaushik  with रजनी विनमानी एसडीएम आशीष वशिष्ठ को नामांकन फार्म जमा करवाते हुए।
फोटो- MP Ramesh Kaushik with रजनी विनमानी एसडीएम आशीष वशिष्ठ को नामांकन फार्म जमा करवाते हुए।

इन प्रत्याशियों ने चेयरमैन के चुनाव मैदान में ताल ठोकी है
पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, भाजपा से पूर्व चयरपर्सन रजनी विरमानी, रजनी विरमानी के जेठ गुलशन विरमानी, पूर्व चेयरमैन जोरावर शर्मा उर्फ राजकुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार शर्मा, आम पार्टी से अशोक जैन, आाप पार्टी से शिवम गोयल, लोसपा से अरुण कुमार, प्रतीक लठवाल, बबीता रानी, ज्योति, नीतू शर्मा, बलजीत डांगी, सोनम, विजय कुमार, मनीष जाले, सुरज सिंह, इनेलो से नीतेश चुनाव मैदान में कूद पडे हैं। इन प्रत्याशियों से करीब-करीब चार से पांच प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं।

Related posts

Happy Lohri: लोहड़ी का त्योहार क्यों मनाया जाता है

Haryana Utsav

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

Haryana Utsav

बीपीएस मेडिकल कॉलेज में 2.5 करोड़ रुपये के खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

Haryana Utsav
error: Content is protected !!