Sonipat

पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिलाना रहेगी प्राथमिकता-सांसद कौशिक

फोटो-पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिलाना-सांसद कौशिक

समाज व राष्ट्र सेवा के पथ पर अग्रसर पत्रकारों को मिलनी चाहिए विशेष सुविधाएं
हउ, सोनीपत

जिला प्रेस क्लब सोनीपत के पत्रकारों ने पत्रकारों को टोल टैक्स पर छूट दिए जाने की मांग को लेकर सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक से मिले। सभी पत्रकार क्लब के प्रधान राम सिंहमार के नेतृत्व में सांसद से मिलने पहुंचे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जिला मेंं स्थापित टोल प्लाजाओं पर छूट दिलाने के लिए ज्ञापन दिया। रमेश कौशिक ने कहा कि टोल टैक्स में पत्रकारों को छूट दिलाने की प्राथमिकता रहेगी।
क्लब के प्रधान राम सिंहमार तथा महासचिव राजेश आहुजा व कोषाध्यक्ष रणबीर रोहिल्ला और सदस्य संजीव कौशिक ने जिला प्रेस क्लब की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि पत्रकारों को जिले के सभी टोल प्लाजाओं पर छूट दिलवाई जाए। पत्रकारों को खबरों व कार्यक्रमों की कवरेज के लिए पूरे जिले में घूमना पड़ता है। जबकि सोनीपत से गन्नौर, गोहाना व खरखौदा जाने पर टोल का सामना करना पड़ता है। सरकार की नीतियों पर आधारित कार्यक्रमों की कवरेज के लिए भी उन्हें टोल से होकर गुजरना पड़ता है। पत्रकारों को अल्प वेतन में विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट की सुविधा दिलाई जाए।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि वे पत्रकारों की स्थिति को भलीभांति जानते व समझते हैं। वे हर प्रकार से पत्रकारों के साथ हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि टोल टैक्स में छूट के लिए वे एनएचएआई के अधिकारियों से बात करेंगे। पत्रकारों की इस मांग को वे पूरा करवायेंगे। पत्रकार नि:स्वार्थ भाव से समाज व राष्टï्र सेवा के पथ पर अग्र्रसर हैं, जिन्हें विशेष सुविधाएं मिलनी चाहिए। टोल टैक्स में छूट के अलावा अन्य सुविधाओं को भी सुदृढ़ करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। लोकतंत्र की मजबूती के लिए चौथे स्तंभ की मजबूती आवश्यक है।

Related posts

 बच्चा बच्चा गोद लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया को करना होगा पूरा

Haryana Utsav

विश्व चैंपियनशिप में पदक विजेता अंशु मलिक को किया सम्मानित

Haryana Utsav

मारूति के खरखौदा प्लांट में वर्ष 2025 में बनेगी पहली कार-दुष्यंत चौटाला

Haryana Utsav
error: Content is protected !!