Gohana

प्रदेश की सभी मंडियों के टीन शेड की जांच होनी चाहिए: धर्मपाल मलिक

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक गोहाना नई सब्जीमंडी पहुंचे
हरियाणा उत्सव, गोहाना

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने सोमवार को सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी का दौरा किया। उन्होंने आंधी व बवंडर में ढहे टीन शेड का जायजा लिया। 14 जुलाई को मंडी के दोनों टीन शेड ढह गए थे। जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। बेवजह किसी की जान न जाए इसके लिए प्रशासन ने अपने क्षेत्र की सभी मंडियों के टीन शेड की जांच करनी चाहिए।

धर्मपाल मलिक ने कहा कि 14 जुलाई दोपहर बाद बवंडर के चलते मंडी के दोनों टीन शेड ढह गए। यह एक प्राकृतिक आपदा है। आपदा में किसी की जान जाना बहुत दुख की बात है। व्यक्ति अनमोल है, इसकी कोई किमत नहीं आंकी जा सकती है। मृतकों के परिजनों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जना चाहिए। घायल व्यक्ति जबतक वह उपचाराधीन हैं। उनकों करीब पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से देने चाहिए। ताकि उसका गुजरबसर हो सके। प्रदेश की सभी मंडियों के टीन शेडों की समय-समय पर जांच होनी चाहिए। ताकि भविष्य में इसतरह की घटनाओं में जानों को बचाया जासके। उनके साथ पूर्व नगर पार्षद रत्न सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्ट अकादमी के बोक्सरों ने 14 स्वर्ण पदक सहित 29 पदक जीते

Haryana Utsav

गैसपाइप वाली एजेंसी ने गड्ढा खोदकर छोडा, बारिश में हादसे की संभावना

Haryana Utsav

गांव आहुलाना में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर लगाया भंडारा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!