November 20, 2026
Sports

Sports: गांव मिर्जापुर खेडी का छोरा अशोक मलिक चीन में दिखाएंगे दमखम

अशोक मलिक पैरा एशियाई खेलों के लिए रवाना

फोटो- खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ अशोक मलिक व अन्य खिलाड़ी।

-अशोक मलिक पैरा एशियाई खेलों के लिए रवाना
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

चीन में प्रस्तावित चौथी पैरा एशियाई खेलों में भारत की ओर से 309 भारतीय खिलाडिय़ों का दल प्रतिभागिता करेगा। इसमें हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के गांव मिर्जापुर खेडी निवासी अशोक मलिक का भी चयन हुआ है। अशोक मलिक पैरा पावरलिफ्टिंग में दमखम दिखाएंगे। खेल के लिए दिल्ली से रवाना होंगे।

फोटो- अपने साथी खिलाडिय़ों व कोचों के साथ अशोक मलिक।
फोटो- अपने साथी खिलाडिय़ों व कोचों के साथ अशोक मलिक।

अशोक मलिक ने बाताया चीन में चौथी पैरा एशियाई गेम्स होने जा रहे हैं। यह गेम्स 22 से 28 अक्टूबर तक होंगे। इन खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग में उनका चयन हुआ है। अशोक मलिक आठ बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। विश्व चैंपियनशिम में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 2022 में एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, फैज्जा विश्व कप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में होने वाले 2024 पैरिस ऑलंपिक गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है। हाल में चीन में होने वाले पैरा एशियाई खेलों में भाग लेंगे। 12 अक्टूबर को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उज्जवल भविष्य और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद के साथ रवाना किया।

 

Related posts

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच

Haryana Utsav

Sports: बेटियों को बचाने और पढ़ाने से ही समाज का विकास होगा: सरिता मोर

Haryana Utsav

देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना मेरा लक्ष्य: सोनम मलिक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!