Sonipat

सडक हादसे में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के दो युवा डाक्टरों की मौत

BPSM Medical Collage

दोनों डौक्टर बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढाई कर रहे थे।
एक डॉक्टर तमिलनाडू व दूसरा त्रिपुरा का निवासी था।
हरियाणा उत्सव, गोहाना
खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के दो युवा डॉक्टरों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। दोनों डॉक्टर मोटरसाइकिल पर सवार थे। यह हादसा गन्नौर के गांव दुभेटा के पास हुआ। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों डॉक्टरों का पोस्मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों का दाह संस्कार गोहाना के बस स्टैंड के सामने स्थित शमशान भूमि में किया गया।

डॉ निलोतपाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला निवासी थे।
डॉ निलोतपाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला निवासी थे।

मृतक डॉक्टर अरविंद व निलोतपाल हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज एमडी करने आए थे। डॉक्टर निलोतपाल बायोकैमिस्ट्री और डॉक्टर अरविंद पैथलोजी विषय से पीजी कर रहे थे। डॉ अरविंद तमिलनाडू के मदुरई के रहने वाले थे और डॉ निलोतपाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला निवासी थे।

दोनों डॉक्टर मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गए थे। रास्ते में गन्नौर के पास गांव दुपेटा में मोटरसाईकिल एक पेड से टकरा कई। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। पुुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल में लाया गया। जहां पर चिकित्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों की सहमति से दोनों डॉक्टरों का अंतिम संस्कार गोहाना में ही किया गया।

डॉक्टर अरविंद की 20 फरवरी को हुई थी शादी और 3 मार्च को सडक हादसे हो गई मौत।

डॉ अरविंद तमिलनाडू के मदुरई के रहने वाले थे
डॉ अरविंद तमिलनाडू के मदुरई के रहने वाले थे

डॉ अरविंद तमिलनाडू के मदुरई का निवासी थे। डॉ अरविंद की करीब 11 दिन पहले शादी हुई थी। वह शादी के बाद करीब सात-आठ दिन पहले वह खानपुर कला स्थित मेडिकल कॉलेज में मेडिकल में पैथलोजी में एमडी करने के लिए आया था। अरविंद अभी अपनी शादी की खुशियां दोस्तों के साथ बांट भी नहीं पाया था। इससे पहले ही 3 मार्च देर रात को सडक हादसे में उनकी मौत हो गई।

Related posts

सोनीपत जिला परिषद के 24 वार्डों मेंं से 11 वार्ड किये गये महिलाओं के लिए आरक्षित

Haryana Utsav

ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त

Haryana Utsav

Sonipat Vidhansabha Ka Result

Haryana Utsav
error: Content is protected !!