September 28, 2026
Gohana

यश मल्होत्रा का परिवार मौत के साए में रहने को मजबूर

Bijali Nigam and Yesh Malohtra

यश मल्होत्रा का परिवार मौत के साए में रहने को मजबूर
-घर की छत के आंगन के ऊपर खुले पड़े बिजली के ज्वाइंट
Haryana Utsav/ भंवर सिंह
गोहाना
गोहाना के वार्ड संख्या 11 में नांगा बाबा मंदिर वाली में यश मल्होत्रा के घर के ऊपर से बिजली की तारे गुजर रही हैं। सभी खुले ज्वाइंट को उनके घर की छत पर छोड दिया है। परिवार के सभी सदस्य मौत के छाए में जीने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यश मल्होत्रा ने सभी तारों को घर से दूर करने की मांग की है।
यश मल्होत्रा ने बताया कि वह मैन बाजार में नांगा बाबा मंदिर वाली गली में रहता है। बिजली निगम ने बिजली की तारों को उनके घर के ऊपर से दीवारों से सटा कर गुजार रही हैं। जिससे घर में करंट आने का डर बना रहता है। तीन दिन पहले बिजली की तारों में आग लग गई थी। सभी तार जल गई। गनीमत रही की घर के ऊपरी आंगन में कोई बच्चा या परिवार का सदस्य नहीं था। अन्था किसी सदस्य की जान भी जा सकती थी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने तारों के ज्वाइंटों को घर के ऊपरी आंगन में खुला छोड दिया है। सभी ज्वाइंट नंगे (खुले) पड़े हैं। जिनसे हमें जान का खतरा बना हुआ है। डर के मारे ऊपर आंगन में जाना भी बंद हो गया है। बिजली के खुले ज्वाइंटों के चलते अपने ही घर में कैद हो गए हैं। उन्होंने खुले पड़े ज्वाइंटों को सही करने, बिजली की तारों को ऊंचा उठाने और घर की दीवारों से दूर करने की मांग की है।

Related posts

धान के अवशेष में आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम

Haryana Utsav

DTP ने गांव गुढ़ा के नजदीक बने अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त

Haryana Utsav

अमित जिम में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!