Gohana

जेई के तबादले की मांग को लेकर धरने पर बिजली कर्मचारी

फोटो- गोहाना सिटी सब डिविजन के सामने धरने पर बैठे बिजली कर्मचारी।

– 45 डिग्री तापमान में धरना देने को मजबूर बिजली कर्मी
Haryana Utsav,  भंवर सिंह/ गोहाना-
गोहाना में बिजली निगम कर्मचारियों ने विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को धरना तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। धरने का नेतृत्व एचएसईबी वर्करस यूनियन गोहाना इकाई के उप प्रधान एसए कर्मबीर ने किया। मंच संचालन एएलएम भारत शर्मा ने किया।
उप प्रधान कर्मबीर ने आरोप लगाया कि जेई उन्हें बेवजह परेशान करता है। सभी कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ित करता है। सभी कर्मचारी उनके तबादले को लेकर 45 डिग्री तापमान में धरना देने को मजबूर हैं। उनको दूसरी सब डिविजन में भेजने के लिए कई बार एसडीओ को निवेदन किया जा चुका है। उसके बाद भी एसडीओ उनका तबादला दूसरी डिवीजन में नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीओ भी उनके साथ मिले हुए हैं। उन्होंने चेताया कि समय रहते जेई का तबादला दूसरी डिवीजन में नहीं हुआ तो, आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर सिटी डिवीजन के प्रधान सुनिल शर्मा, दीपक पांचाल, कप्तान नरवाल, यूनियन प्रधान अनिल देशवाल, प्रदीप नरवाल, नरेश शर्मा, राजपाल नरवाल, प्रवीन मलिक, अनिल मलिक आदि मौजूद रहे।
–
जेई का ट्रांसफर करना मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। एक डिवीजन से दूसरी डिवीजन में ऑनलाइन योजना के तहत ट्रांसफर होते हैं।
-रोहित यादव, एसडीओ, बिजली निगम, गोहाना

Related posts

फसल अवशेष प्रबंधन पर अधिकारियों और किसान नेताओं की बैठक

Haryana Utsav

मुंडलाना पंचायत समिति के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न, पिछड़ा वर्ग के लिए किये गये दो वार्ड आरक्षित

Haryana Utsav

एक प्रतिशत लोगों का 57 प्रतिशत धनसंपदा पर कब्जा:बिरेंद्र सिंह

Haryana Utsav
error: Content is protected !!