November 25, 2026
Gohana

मोदी तेरे राज में जीरी गई जहाज में: महेश चौहान

फोटो-गोहाना नई अनाज मंडी का दौरा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान।

किसानों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार: महेश चौहान

हरियाणा उत्सव/ संपादक/ भंवर सिंह/ गोहाना
किसानों को इस बार धान के बहुत अच्छे भाव मिल रहे हैं। धान के भाव देखकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि मोदी तेरे राज में जीरी गई जहाज में। उन्होंने कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल धान के बहुत अच्छे भाव हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर है। वह गोहाना की अनाज मंडी में पहुंचे थे। मंडी के दौरे के बाद वह पंचायती राज प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष सरंपच पवन शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे। पवन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

महेश चौहान ने गोहाना अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसान-मजदूरों की समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाता है। किसान-मजदूरों के लिए मंडियों में अटल कैंटीन बनाई गई है। गोहाना मंडी शानदार तरीके से चल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में किसान को धान के उचित भाव नहीं मिलते थे। जिस कारण धान की दुर्गति होती थी। आज तो सिस्टम से धान की खरीद हो रही है। जिससे किसान को धान के बेहतर भाव मिल रहे हैं और किसान खुशहाल है। हरियाणा पहला प्रदेश है जहां 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, प्रदेश महामंत्री सुनील वत्स, भीम रमेश, आर्यन, सोमबीर लठवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

Haryana Utsav

निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक:जोनी लठवाल

Haryana Utsav

उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!