September 21, 2026
GohanaHaryana

लाल बहादुर शास्त्री व गांधी की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

लाल बहादुर शास्त्री  व  गांधी की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित

-गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की
हरियाणा उत्सव, गोहाना
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। गोहाना नगर परिषद की प्रधान रजनी विरमानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान से पूर्व उन्होंने शहीद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा रख कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को हरि झंड़ी दिखा कर शुभारंभ किया। इस दौरान शहर के सभी चौकों की सफाई की गई। गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। हमें उनके सपने को पूरा करने में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर पार्षद जगदीश राय, सुमेर चहल, ईओ राजेश वर्मा, सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी, प्रवीण कुमार, रमेश, महेंद्र, प्रेम, नवीन, संदीप, मनीष, बिमला, सुमित्रा, रोशनी आदि मौजूद रही।

विश्वकर्मा चौक पर स्थित अग्रवाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति जागरूकता अभियान की शुरुआत की। स्कूल के एमडी रणधीर सैनी ने अभियान को हरि झंड़ी दिखा कर अभियान की शुरुआत की। महात्मा गांधी जयंती पर अपने आसपास साफ सफाई रखने का संकल्प लिया।
आंगनवाडी सुपरवाइजर पूनम ने कहा कि अभियान के प्रति लोगों को जागरुक किया जाएगा। अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। अभियान से जुड कर बेटियों के प्रति सोच में परिवर्तन होगा। महात्मा गांधी की जयंती पर हमें अपने आसपास साफ स्वच्छ वातावर्ण रखना चाहिए। सफाई होगी तो बिमारियां कम होंगी। इस मौके पर आंगनवाडी वर्कर ज्ञानो, कृष्णा, सुमन रानी, सरोज आदि मौजूद रही।

वहीं गांव बिचपड़ी स्थित लक्ष्मी मॉर्डन स्पॉर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पौधारोपण किया। अभियान की अध्यक्षता स्कूल एमडी मंजीत लाठर ने की। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सादगी भरा जीवन जिया। इस मौके पर छांयादार 11 पौधे रोपे।

आजाद सिंह देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री 116वीं जयंती व गांधी जयंती मनाई। मोर्चा के संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि लाल बाहदुर शास्त्री देश के महान सपूत थे। इस मौके पर सुभाष वर्मा, रविंद्र कुमार, सुरेश कश्यप, डॉ. करतार सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।

Related posts

Gohana: गोहाना में सीएम का विरोध नहीं करेंगे किसान

Haryana Utsav

ONGC में निकली हजारों पदों की बंपर भर्ती, 17 अगस्त तक करें आवेदन

Haryana Utsav

कैबिनेट मंत्री डॉ० अरविंद शर्मा ने गोहाना में किया श्री कृष्ण आदर्श गौशाला का शिलान्यास

Haryana Utsav
error: Content is protected !!