GohanaHaryanaSonipat

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए

फोटो- भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए सीएम मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भगवान वाल्मीकि के दर्शन किए

–हरियाणा उत्सव/ गोहाना:
धर्म गुरु बाबा मनशाह बाल ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्रकाट दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य ने की। मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे।

CM Manohar Lal
CM Manohar Lal

बाबा मनशाह ने कहा कि सृष्टि रचयता भगवान वाल्मीकि का प्रकट दिवस अश्विन माह की शरद पूर्णिमा को मनाया जाता है। प्रभु के चरणों में मात्था टेकने से विशेष फल मिलता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मात्था टेकने के लिए पहुंचे। बाबा मनशाह ने उन्हें भगवान वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण भेंट की।

X CM Hooda
X CM Hooda

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की रामायाण के कारण ही राम को जाना जाता है। वहीं पर आशीर्वाद लेने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। उन्होंने भी भगवान वाल्मीकि के चरणों में मात्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम की पहचान करवाने में भगवान वाल्मीकि की मुख्य भूमिका है। महंत जोगी रघुनाथ भी अपना आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर करनाल से सांसद संजय भाटिया, मुख्यमंत्री के सचिव कृष्ण बैदी, विधायक बिशंबर वाल्मीकि, विधायक एवं चेयरमैन जगदीश नागर, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार, बलदेव कांगड़ा वाल्मीकि, प्राण रत्नाकर, तेजेंद्र सिंह, तेजी, प्रवीण वैध, ईश्वर सिंह पलाका, फूल सिंह खेड़ी और कांग्रेसी विधायक जयवीर वाल्मीकि, जगबीर सिंह मलिक, बलबीर सिंह वाल्मीकि, बंसी वाल्मीकि, ऊषा बिडलान के अलावा कार्यक्रम के आयोजकर्ता नंबरदार अजीत, अरुण, सुधीर, अजय, सोनू, कैलाश, नरेश, अतुल, विकास आदि मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा उत्सव खबर का असर गोहाना-पश्चिमी बाइपास को लेकर प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया

Haryana Utsav

गणतंत्र दिवस पर सांसद व विधायक फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Haryana Utsav

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की जिला कार्यकारिणी घोषित

Haryana Utsav
error: Content is protected !!