Sonipat

एडीसी अंकिता चौधरी ने किया बाल भवन परिसर में नव-निर्मित लाईब्रेरी का उद्घाटन

बाल भवन परिसर में बनी लाईब्रेरी में मिलेगा पढऩे के लिए शांत वातावरण
पहले आओ पहले पाओ के आधार में बच्चों का एडमिशन किया जाएगा

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)
बाल भवन परिसर में बनाई गई लाईब्रेरी का शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने उद्घाटन किया। उन्होंने यहां लाईब्रेरी में बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लाईबेरी में 25 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार के सहयोग से यह लाइब्रेरी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यहां पर बच्चों के पढऩे के लिए शांत व सुरक्षित माहौल प्रदान किया गया है। बच्चे इन सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं। इस दौरान उन्होंने बाल भवन में चल रही अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उनके साथ जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी हूई प्रतिभा को निखारने का हैं। इसलिए परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों का बच्चें ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में पहले आओ पहले पाओ के आधार में बच्चों का एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाईब्रेरी में बच्चों को पढऩे से संबंधित सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस मौके पर बाल भवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

Sonipat नगर निगम के 22 वार्डों के लिए उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता में निकाला गया ड्रा

Haryana Utsav

 मत्स्य पालक किसानों के बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड

Haryana Utsav

जाजल रेनीवेल से तीन दिनों से पेयजल सप्लाई हो रही है प्रभावित, राजीव जैन ने किया लिया जायजा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!