Sonipat

डीपीसी बनाकर विकसित हो रही अवैध कालोनी पर जिला नगर योजनाकार सोनीपत द्वारा की गई तोडफोड कार्यवाही

अकबरपुर बरोटा की राजस्व सम्पदा में लगभग 2.5 एकड़ जमीन में मिट्टी की सडक़े, बाउण्डऱी वाल,

हरियाणा उत्सव, सोनीपत (भंवर सिंह)

उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिला नगर योजनाकार, सोनीपत की ईन्फोरसमैन्ट टीम द्वारा गांव अकबरपुर बरोटा से गांव बाजिदपुर सबौली रोड़ पर गॉव अकबरपुर बरोटा की राजस्व सम्पदा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई।
उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार सोनीपत द्वारा गांव अकबरपुर बरोटा से गांव बाजिदपुर सबौली रोड़ पर गॉव अकबरपुर बरोटा की राजस्व सम्पदा लगभग 2.5 एकड़ जमीन में मिट्टी की सडक़े, बाउण्डऱी वाल, 7 डीपीसी बनाकर विकसित हो रही अवैध कालोनी पर तोडफोड की कार्यवाही अमल में लाई गई।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध निर्माण करके अपनी मेहनत की कमाई को बरर्बाद ना होने दें। कोई भी अवैध निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला नगर योजनाकार कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-15 सोनीपत में सम्पर्क किया जा सकता।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि तोडफोड की कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड की कार्यवाही विभाग में और सख्ती बरती जायेगी ताकि अवैध निर्माण / कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सके और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण / कालोनी को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि तोडफोड की कार्यवाही ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईन्फोरसपमैन्ट स्टाफ व पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई।

Related posts

– बरोदा हलके में लगेगी अत्याधुनिक चावल मिल

Haryana Utsav

 बच्चा बच्चा गोद लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया को करना होगा पूरा

Haryana Utsav

एचटेट परीक्षा 2 व 3 जनवरी को होगी आयोजित, शहर में 31 सेंटर बनाए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!