Gohana

-बारिश के कारण उम्मीद के अनुसार नहीं पहुंचे सहकारिता जागरूकता अभियान में लोग

Coopratvi Society

-सहकारिता जागरूकता अभियान बारिश में भी दूसरे दिन रहा जारी।
हरियाणा उत्सव, गोहाना:

गोहाना के चौ. देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित दिन दिवसीय सहकारिता जागरूकता अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियान के पहले दिन लोगों ने जमकर अभियान का फायदा लिया। लेकिन दूसरे दिन बारिश ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सुबह से शाम तक बारिश होती रही। उसके बावजूद अधिकारी अपनी ड्यूटी पर रुके रहे। रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभाग के अधिकारियों ने एक समिति का पंजीकरण किया।


सहकारिता विभाग का लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए सहकारिता जागरूकता अभियान शुरू किया है। 26 दिसंबर को गोहाना में जिला स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शिरकत की थी। यह जागरूकता शिविर एक दिन का था, लेकिन लोगों की मांग पर एक से तीन दिन तक कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को पूरा दिन बारिश होती रही। जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। शिविर में उम्मीद के अनुसार लोग नहीं पहुंचे। उम्मीद थी कि शिविर के दो दिन ओर बढ़ने ने ज्यादा लोगों को फायदा होगा। लेकिन बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश रोहिल्ला ने बताया कि हमने खुले आसमान के  नीचे स्टॉल लगाए हुए थे। बारिश के चलते हॉल में स्टॉल लगानी पडी। बारिश के बावजूद कुछ लोग जानकारी लेने के लिए पहुंचे। जिसमें से एक सहकारी समिति का पंजीकरण भी किया गया। समिति का प्रमाण पत्र समिति के अध्यक्ष विशाल को सौंपा गया। इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रार प्रशांत कुमार, महेंद्र सिंह, सहकारी बैंक से मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

Related posts

नए एमडी उदय सिंह ने संभाला आहुलाना चीनी मिल का कार्यभार

Haryana Utsav

गोहाना बार एसो. के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश शर्मा और भूपेंद्र मान उपाध्यक्ष

Haryana Utsav

Education-गोहाना के गीता विद्या मंदिर स्कूल में महात्मा बुद्ध का किया स्मरण

Haryana Utsav
error: Content is protected !!