Gohana

Gohana Bike: गोहाना में पेट्रोल की 672 बाइक बेचकर बनाया रिकार्ड

Gohana Bike

बाइक बेचने में कृष्णा इंटरप्राइजेज ने गोहाना में पहला स्थान प्राप्त किया।
हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)
हरियाणा उत्सव की पड़ताल पर आधारित खबर।
इस पड़ताल में इलेक्ट्रिक बाइकों को शामिल नहीं किया गया है।
धनतेरस से दिवाली तक लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल बाजारों में रोनक देखने को मिली। इस त्यौहार पर देश व प्रदेश की अर्थिक स्थिति में भी उछाल आया है। भारत ही ऐसा देश है जहां पर हमारे त्यौहारों पर देश की इकनोमी को मजबूती मिलती है। त्यौहारों पर लाखों करोड़ों रुपये का सर्कल घुमता है। छोटे-बड़े शहरों के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिवाली पर लोगों ने वाहनों की ताबडतोड खरीदारी की है। दोपहिया वाहनों को अपने घर ले गए और वाहनों को अपनी खुशियों में शामिल किया। गोहाना बाइक शोरूमों ने पेट्रोल की 672 बाइक बेचकर रिकार्ड बनाया है। इससे पहले यह आकडा बहुत कम था।

बात गोहाना की करें तो-
पेट्रोल बाइक बेचने में कृष्णा इंटरप्राइजेज ने गोहाना में पहला स्थान प्राप्त किया।
गोहाना में पहली बार रिकार्डतोड दोपहिया वाहनों की सेल हुई है। गोहाना में करीब चार पेट्रोल बाइक के शोरूम हैं। ये शोरूम ज्यादातर पेट्रोल की बाइक बेचते हैं। चारों शोरूमों ने करीब 672 दोपहिया वाहन बेचें हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हिरो के शोरूम कृष्णा इंटरप्राइजेज ने दोपहिया वाहन बेचे हैं। कृष्णा इंटरप्राइजेज ने तीन दिन धनतेरस और दिवाली के बीच में करीब 260 दोपहिया वाहन बेचे हैं। दिवाली पर 260 वाहन बेचकर कृष्णा इंटरप्राइजेज गोहाना में पहले स्थान पर हैं। बजाज शोरूम 192 वाहन बेचकर दूसरे और शिरिन होंडा 150 वाहन बेचकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं टीवीएस शोरूम ने करीब 70 वाहन बेचे हैं।

 

Narender Gahlawat
Narender Gahlawat, कृष्णा इंटरप्राइजेज के संचालक

कृष्णा इंटरप्राइजेज के संचालक नरेंद्र गहलवत ने बताया कि उनके शोरूम पर हिरो मोटरकोप के दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं। इस दिवाली 2023 पर उन्होंने करीब 260 दोपहिया वाहन बेचे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा एचएफ डिलक्स और स्पेलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बेची हंै। ग्रहाकों को अच्छी सर्विस देने की कोशिश रहती है। हिरो मोटरकोप की तरफ से भी पूरा सहयोग मिलता है। भविष्य में भी गोहाना में ज्यादा से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने का लक्ष्य रहेगा। गोहाना काउंटर के अलावा हमने खरखोदा, कुंडली, फरमाना और गोहाना सहित करीब 1250 दोपहिया वाहन बेचे हैं।

 

 Sumit Sehgal
Sumit Sehgal, शिरिन होंडा के संचालक

शिरिन होंडा के संचालक सुमित सहगल ने बताया कि उनका शोरूम शिरिन होंडा के नाम से रोहतक रोड स्थित है। यहां पर होंडा के दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं। इस बार करीब 150 वाहन बेचे हैं। शाइन की सो बाइक और एक्टीवा स्कूटर लोगों की पसंद रही है। हमने ग्राहकों की पसंद का पूरा ध्यान रखा है। जिससे हम यह आकडा प्राप्त कर पाए। भविष्य में भी यह आकडा दोगुणा करने की कोशिश रहेगी। इसके अलावा बहुत जल्द ही कुपन का ड्रा निकाला जाएगा। ग्राहकों को लक्की ड्रा के माध्यम से उपहार दिए जाएंगे। हमारे ग्राहकों के लिए खुशीभरा पल होगा।

 

 Karan Sharma
Karan Sharma,गोहाना बजाज शोरूम के जीएम

गोहाना बजाज शोरूम के जीएम करण शर्मा के अनुसार हमने इस दिवाली पर गोहाना काउंटर से करीब 192 बाइक बेची हैं। जिसमें सबसे ज्यादा प्लेटिना और पल्सर बाइक बेची हैं। प्लैटिना मध्यम वर्ग परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। माइलेज का कोई मुकाबला नहीं। दूसरे काउंटरों सहित हमने करीब 475 बाइक बेची हैं।

**टीवीएस शोरूम से डीडी शर्मा ने बतया कि इस दिवाली पर उन्होंने करीब 70 बाइक बेची हैं। हमारी सभी बाइक युनिक हैं। युनिक सोच के लोग हमारे शोरूम से बाइक खरीदकर घर ले गए हैं। भविष्यि में ओर ज्यादा बाइक बेचेने का प्रयास रहेगा।

Note- हरियाणा उत्सव की पड़ताल पर आधारित गोहाना के आकडें।
इस पड़ताल में इलेक्ट्रिक बाइकों को शामिल नहीं किया गया है।

Related posts

Crime-गोहाना के होटल में प्रेमी जोडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Haryana Utsav

बर्खास्त पीटीआई: दूसरे विभाग में समायोजित करने करने की मांग

Haryana Utsav

गर्भ में उल्टा बच्चा था, चिकित्सकों ने सामान्य डिलीवरी करवाई

Haryana Utsav
error: Content is protected !!