Gohana

स्वच्छता सर्वेक्षण थ्री की तैयारियों में जुटा गोहाना नगर परिषद

स्वच्छता में गोहाना को फिर से प्रथम रैंकिंग लाने की रहेगी कोशिश

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

गोहाना नगर परिषद पिछले दो वर्षों से पोजीशन पर रहा है। पहले वर्ष गोहाना दूसरे नंबर पर और पिछले वर्ष हरियाणा में गोहाना पहले स्थान पर रहा था। स्वच्छता सर्वेक्षण थ्री की तैयारियां शुरू कर दि हैं। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा गोहाना को इस बार भी प्रदेश में पहले स्थान पर रखने की कोशिश की जा रही है। स्वच्छता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह तैयारियां नगर परिषद की ईओ निशा शर्मा की निगरानी में की जा रही हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम अगस्त माह में गोहाना का निरीक्षण करेगी।

निशा शर्मा ने बताया कि ब्यूटिफिकेशन सिटी अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। गोहाना को स्वच्छता में पहले नंबर पर बनाए रखने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए घर-घर से कूडा लिया जा रहा है। साथ में लोगों को जागरूक किया जा रहा कि वे गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग डाले। ताकि इसके निष्पादन में आसानी हो सके। सडक़ों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर को पहले ही नालीमुक्त किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थानों पर ई-टॉयलेटों को स्थापित किया जाएगा। बडे नाले और सीवर की सफाई के लिए एजेंसी को हायर किया गया है। सुपर सेक्शन जेटिंग मशीन के माध्यम से नाले और सीवरों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा जाम से निपटने के लिए शहर में ट्रैफिक लाइट लगाई जा रही हैं। यह लाइटें चार चौराहों पर लगाई जाएगी। इससे हादसों में कमी आएगी और जाम से भी राहत मिलेगी। गोहाना को पहली रैंकिंग दिलाने के लिए ईओ निशा शर्मा ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।

Related posts

स्व. पत्रकार रवि नारंग की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

Haryana Utsav

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने जीते पदक

Haryana Utsav

ग्रामीणों ने मंत्री के सामने रखी समस्याएं, समस्याओं को लेकर क्या बोली मंत्री

Haryana Utsav
error: Content is protected !!