Gohana

नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करेंगे पुलिस अधिकारी

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

युवाओं को नशे से दूर करने के लिए पुलिस द्वारा नशामुक्त अभियान शुरू किया गया है। नशा मुक्त अभियान में पुलिस की भागीदारी रहेगी। यह अभियान 26 जून तक जारी रहेगा। इसके लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। यह जानकारी गोहाना के डीसीपी आरएस तोमर ने दी।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान 12 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलेगा। यह अभियान ग्रामीण, स्कूल, कालेज व खेल स्टेडियम स्तर पर चलाया जाएगा। खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है। खेल से युवाओं का शारीरिक विकास होता है। भविष्य में भी कई तरह की फिटनेस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांवों में खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी थानों के एसएचओ के नेतृत्व में गांव में अभियान शुरू कर दिए गए हैं। नशे से होने वाले नुकसान के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाएगा। युवा नशे से दूर रहेंगे तो हमारा भविष्य उज्जवल होगा। नशे की लत बर्बादी की ओर लेकर जाता है। नशे की लत परिवारों को तबाह कर देता है। नशे से दूर रहकर अपना व अपने परिवार का विकास किया जा सकता है।

Related posts

बीपीएस विवि में जनगणना प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया

Haryana Utsav

गलत ई-गिरदावरी करने पर पटवारी को किया निलंबित

Haryana Utsav

आखिरी 36 सेकंड में पिछड गई सोनम, शुुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख पाइ

Haryana Utsav
error: Content is protected !!