Delhi

JNU: रुस में जन्मी प्रोफेसर शांतिश्री के हाथों में जेएनयू की कमान

VC JNU

JNU:रुस में जन्मी प्रोफेसर शांतिश्री के हाथों में जेएनयू की कमान

हरियाणा उतसव/ बीएस बोहत

नई दिल्ली: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में जन्मी, मद्रास में पली-बढ़ी और स्कूल व कॉलेज एजुकेशन पूरी की। फिर, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) नई दिल्ली से एमफिल में टॉप किया। बात यहीं तक नहीं थमी। पीएचडी की, विदेश से डॉक्टोरल डिप्लोमा लिया और तमाम रिसर्च पेपर पर काम करते हुए पुणे यूनिवर्सिटी में पढ़ाया।

यह परिचय उस महिला शख्सियत प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित का है जिन्होंने हाल ही में प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की कमान अपने हाथ में ली है। ऐसा पहली बार है जब कोई महिला जेएनयू की वाइस चांसलर के तौर पर कार्यरत हुई हैं।

टीचिंग में 34 साल का अनुभव अभी तक सावित्रीबाई फुले पुणे यून‍िवर्सिटी में पॉलिटिक्‍स और पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन पढ़ा रही प्रोफेसर शांतिश्री कई और यूनिवर्सिटीज में भी पढ़ा चुकी हैं। इनमें गोवा यूनिवर्सिटी, ओस्‍मानिया यूनिवर्सिटी, रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी और मद्रास यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

Source- https://www.bhaskar.com/

Related posts

बीबीसी न्यूज ने हरियाणा उत्सव की कवरेज को सराहा

Haryana Utsav

आयुष्मान भारत के बाद एक और मिशन की तैयारी में केंद्र सरकार, देश में शुरू होगा हेल्थ आईडी सिस्टम

Haryana Utsav

मौसम विभाग की चेतावनी, हरियाणा सहित इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!