Gohana

जानिए साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा, भारत में दिखेगा या नहीं

क्यों नहीं मान्य होगा दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में होने जा रहा है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल 2024 को लगा था। यह सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास था कि यह पूर्ण ग्रहण था और कुछ मिनटों के लिए पृथ्वी पर पूरी तरह से अंधकार छा गया था। इस साल यानी 2024 में दो सूर्य ग्रहण हैं और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) भी कहा जाता है।

Note- This News Source https://www.jansatta.com

भविष्यत सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? यह सूर्य ग्रहण दूनिया के किन देशों में दिखाई देगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस दिन हिंदू कैलेंडर में अश्विन मास की अमावस्था तिथि है। भारतीय समयनुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर पूरा होगा। सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे 4 मिनट चलेगा।

Surya Grahan-2024

भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्य ग्रहण
सूर्य का इंतजार कर रहे लोगों को इस बार निराशा का सामना करना पडेगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। भारत में ग्रहण ना दिखने का मतलब है कि सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण से हाने वाला सूतक काल भी नहीं होगा।
-भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।
दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी इलाकों के अलावा, आर्कटिक, अर्जेंटीना, पेरू, फिजी, चिली, ब्राजील, मेक्सिको, न्यूजिलैंड और प्रशांत महासागर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखआ जा सकेगा।

Note- This News Source https://www.jansatta.com 

Related posts

गोहाना में धूमधाम से बनाया 75वां गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav

सार्वजनिक स्थानों पर बिना टीकाकृत व बिना मास्क को नहीं मिला प्रवेश

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव- गठबंधन का प्रत्याशी भाजपा के निशान पर लडेगा चुनाव

Haryana Utsav
error: Content is protected !!