Gohana

नारी शक्ति एवं वीरता की मिसाल थी महारानी लक्ष्मीबाई: डॉ. सैनी

हरियाणा उत्सव, गोहाना (भंवर सिंह)

सेक्टर 7 गोहाना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में महारानी लक्ष्मी बाई के 167 वे बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता योगाचार्य डॉक्टर सुरेश सैनी ने कहा महारानी लक्ष्मी बाई नारी शक्ति एवं वीरता की मिसाल थी स्वतंत्रता संग्राम की नायिका देश के दुश्मनों पर साक्षात रणचंडी का रूप धारण कर पडने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन उनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा हुआ रहा और उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया.

उनके बलिदान के प्रति यह राष्ट्र सदैव उनके श्रेणी रहेगी श्रद्धांजलि समारोह के अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की तथा उन्होंने कहा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से संग्राम किया और रंण क्षेत्र में 18 जून को वीरगति प्राप्त की लेकिन उन्होंने अपने जीते जी कभी अंग्रेजों को अपनी झांसी पर कब्जा नहीं करने दिया श्रद्धांजलि समारोह में महावीर भारद्वाज, मास्टर रमेश ,जोगिंदर पूनिया, रणधीर राठी ,मंजू जांगड़ा , राजकुमारी रोहिल्ला ,किरण जुनेजा ,अनु ,कमला, वीरमती , वंशिका ,कनिका ,कौशल्या ,संतोष व बंटी रानी आदि मौजूद थी

Related posts

कांग्रेस ने किया संक्रमितों की सेवा कमेटी का गठन, किसको कहां दी जिम्मेदारी

Haryana Utsav

दूसरे घर का बिजली लोड़, दूसरे के बिजली मीटर पर जोडऩे का आरोप

Haryana Utsav

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!