Gohana

ईद-उल-फितर की नमाज अता कर मांगी सुख शांति की दुआ

फोटो- ईद-उल-फितर पर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हुए मुस्लिम समाज के लोग।

नमाज अता करने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की
हरियाणा उत्सव/ गोहाना

ईद-उल-फितर का पर्व को मंगलवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। बरोदा रोड स्थित ईदगाह कालोनी की मस्जिद में हजारों मुस्लिम भाइयों ने ईद-उल-फितर की नमाज अता की और एक-दूसरे के गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ईद के पर्व मुसलमान भाइयों के लिए खुशहाली का पैगाम भी लाता है। मौलाना मोहम्मद मोमिन ने नमाज अता कराई।

मौलाना मोहम्मद मोमिन ने कहा कि रोजा रखने से इंसान तन और मन दोनों से पवित्र हो जाता है। इस महीने में रोजेदार खुद को खुदा को समर्पित कर देता है। रोजा समूची मानव जाति को प्रेम एवं भाईचारे का संदेश देता है। इस महीने में नरक के दरवाजे बंद हो जाते हैं और जन्नत के खुल जाते हैं। रमजान का महीना तमाम जरूरतमंद लोगों के दुख दर्द और उनकी भूख- प्यास को समझने का महीना है।

ईद-उल-फितर पर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हुए मुस्लिम समाज के लोग
इस महीने में 30 दिन के रोजे फर्ज किए जाते हैं। इससे आत्मिक व मन की शांति मिलती है और व्यक्ति तरोताजा भी महसूस करता है। खुदा की इबादत में इतनी शक्ति है कि हमारे लिए बंद सभी रास्ते खुल जाते हैं। इसलिए ही कहा जाता है कि खुदा की इबादत समर्पण व संयम के साथ होनी चाहिए। ईद के पर्व पर मेले का भी आयोजन किया गया। नमाज अता करने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहरी थाना पुलिस के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे। इस मौके पर एमडी खान, ठेकेदार गुलाब, शकील खान, हाजी शाबूदीन, मोहम्मद नयन, अमजद, अल्लाह मेहर, अली मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद उमर आदि ने नमाज अता की।

Related posts

एसीपी नरेंद्र कुमार को महासभा के लोगों ने किया सम्मानित

Haryana Utsav

किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा विधायक ने इस्तीफा दिया

Haryana Utsav

आहुलाना चीनी मिल ने बनाया रिकॉर्ड

Haryana Utsav
error: Content is protected !!