Haryana

SC बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 1.5 लाख रुपये का लोन

Indian currency notes

-वेबसाइट पर सीधे कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा उत्सव/ डेस्क
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने बीपीएल परिवारों से आवेदन मांगे हैं। हरियाणा सरकार सालाना 80 हजार से कम आय वाले अनुसूचित जाति परिवारों को डेढ़ लाख रुपये तक का लोन देगी। इसके लिए बीपीएस परिवार निगम की वेबसाइट पर जाकर लोन के लिए आवेदन करने के बाद जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले अनुसूचित जाति परिवारों को सरकार स्वरोजगार के लिए डेढ़ लाख रुपये तक का ऋण दिलाएगी। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने बीपीएल परिवारों से ऋण के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता निगम की वेबसाइट (www.hsfdc.org.in )  पर लोन आवेदन फार्म भरकर संबंधित जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

योजना के लाभार्थियों को लोन में भी मिलेगी दस हजार रुपए सब्सिडी
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से एससी के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बेरोजगारों को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। ऋण से अनुसूचित जाति परिवार पशु पालन, करियाना दुकान, मनियारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन या अन्य कोई काम कर सकते हैं। निगम द्वारा कुल लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 10 हजार रुपये तक का अनुदान व 10 प्रतिशत मार्जिन मनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर) उपलब्ध कराई जाती है।

महिलाओं और पुरुषों को स्वरोजगार के लिए दे रही ऋण
वहीं, महिला समृद्धि योजना व सूक्ष्म ऋण योजना के तहत महिला व पुरुषों को स्वरोजगार के लिए एक लाख रुपये का ऋण दिया जाता है। ऋण लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदनकर्ता बेरोजगार होना चाहिए। योजना के तहत बीपीएल परिवारों को 10 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी।

महिला समृद्धि योजना के तहत महिला सिलाई कार्य, किसी भी प्रकार की दुकान व डेयरी फार्मिंग के लिए ऋण ले सकती है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार निगम की तरफ से सूक्ष्म ऋण योजना के तहत भी दुकान व डेयरी पालन के लिए एक लाख रुपए का ऋण दिया जाता है।

Source: https://www.jagran.com

Related posts

प्रदेश में हरियाली का दायरा बढ़ाना हमारा लक्ष्य

Haryana Utsav

IPL 2020 के आयोजन की बाधाएं खत्म, भारत सरकार से मिली लिखित मंजूरी

Haryana Utsav

एचटेट परीक्षा 2 व 3 जनवरी को होगी आयोजित, शहर में 31 सेंटर बनाए

Haryana Utsav
error: Content is protected !!