Gohana

Sports: गांव पीनाना के अंकित मलिक ने 15 सौ मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड

फोटो-गोल्ड पदक विजेता खिलाडी को सम्मानित करते हुए कोच राजेश मलिक

-आप नेता कोच राजेश मलिक ने किया सम्मानित
हउ/ गोहाना:

बेंगलुरु में खेलो इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिता में गांव पीनाना के अंकित मलिक ने 15सौ मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। अंकित ने 15 सौ मीटर की दौड़ 3 मिनट 45 सेकेंड में पूरी की। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से 2 मई तक हुआ। शुक्रवार को गांव पहुंचने पर आप युवा नेता राजेश मलिक ने पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया।

कोच रोजेश मलिक ने कहा कि इतने कम समय में 15सौ मीटर की दौड़ सामान्य खिलाड़ी पूरी नहीं कर सकता है। इसके लिए निरंतर कठिन परिश्रम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने गांव के युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में रुचि लेने का संदेश दिया। इस मौके पर नवीन मलिक, सोनू, मोहित मलिक, वीरेंद्र, जयप्रकाश, मनोज आदि मौजूद रहे।

Related posts

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए वैक्सीन जरूरी: डा. आनंद अग्रवाल

Haryana Utsav

नहीं रहे हरियाणा उत्सव के मुख्य संपादक रवि नारंग

Haryana Utsav

पानी भरने आए पिता पुत्र नहर में बहे ।

Haryana Utsav
error: Content is protected !!