GohanaHaryana

उपमंडलीय परिसर में बिना मास्क वालों के चालान काटे

चौंकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह।

उपमंडलीय परिसर में बिना मास्क वालों के चालान काटे

हरियाणा उत्सव, गोहाना

गोहाना में सोनीपत रोड स्थित उपमंडल परिसर में बिना मास्क लगाए घुमने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान चलाया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया। उपमंडली परिसर चौंकी के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने करीब आठ लोगों के चालान किए।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए हमें सरकार द्वारा बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। उपमंडल परिसर में आने वाले लोगों को मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। सोमवार को परिसर में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले आठ लोगों के 500-500 रुपये के चालान किए।

Related posts

नए संसद भवन में महापुरुषों की फोटो लगे तो सबसे पहले महाराजा सूरजमल की लगे फोटो

Haryana Utsav

प्रदीप बड़वासनी दूसरी बार युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

Haryana Utsav

हर्षोलास से मनाया गणतंत्र दिवस

Haryana Utsav
error: Content is protected !!