GohanaHaryana

दलित-पिछडों ने पीएम और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के सीएम के पुतले फूंके

SC OBC

दलित-पिछडों ने पीएम और हरियाणा व उत्तर प्रदेश के सीएम के पुतले फूंके

-दलित व पिछडे साथ नही देते तो भाजपा विपक्ष में बैठी होती।

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

पिछड़ी जातियों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहे अत्याचारों के विरोध में रविवार को गोहाना-रोहतक मार्ग पर भैंसवान खुर्द मोड़ पर पीएम के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीएम के पुतले फूंके और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अति पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक महेंद्र पांचाल ने नेतृत्व किया। संयोजन राष्ट्रीय महासचिव महावीर सिंह कश्यप ने किया।
महेन्द्र सिंह पांचाल ने कहा कि पिछड़ी, अति पिछड़ी जातियां, दलित और अल्पसंख्यक आज अपने को ठगा हुआ और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी भूल रहे हैं कि वह और उनकी टीम जिस सत्ता सुख को भोग रही है, वह इंहीं गरीब समाजों की देन है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में वे स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पहले 2014 और फिर 2019 में यदि ये प्रदर्शन में विजय कश्यप, फूल सिंह कश्यप, बलराज सिंह, धर्मबीर सैन, सतीश धानक, सतीश जांगड़ा, मोनू वाल्मीकि आदि ने भी भाग लिया।

Related posts

72 घंटे में फसलों का भुगतान की घोषणा झूठी-बजरंग गर्ग

Haryana Utsav

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा खंडित करने पर विश्वकर्मा समाज भड़का

Haryana Utsav

नासा की बड़ी कामयाबी, मंगल पर हेलिकॉप्टर उड़ाने में सफल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!