Gohana

मुंडलाना सीएचसी के शिविर में 110 लोगाों के स्वास्थ्य को जांचा

मुंडलाना सीएचसी के शिविर में 110 लोगाों के स्वास्थ्य को जांचा
Haryana Utsav, Gohana/ भंवर सिंह
गांव मुंडलाना स्थित मुंडलाना सीएचसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कौशिक ने की।
जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। आयुष्मान कार्ड के अंदर सालाना पांच लाख रुपये तक का ईलाज ले सकते हैं। डॉ संजय कौशिक ने कहा कि शिविर में करीब 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। मुंडलाना ब्लोक में करीब 27 हजार आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं। शिविर में पहुंचे लोगों को सरकार द्वारा स्वास्थ्य के प्रति चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर दंत सर्जन डॉ. राजेश कुमार, एमओ डॉ. मनीषा, एचएमओ डॉ. संदीप, दंत सर्जन डॉ. वितेंद्र, एएमओ डॉ. डॉ. मनीषा, एएमओ डॉ. माहित, एचआई राजेश लठवाल, सरपंच शिवनारायण आदि मौजूद रहे।

Related posts

बाबा मनशाह का संदेश: शिक्षा से खुलेंगे आपकी तरक्की के रास्ते

Haryana Utsav

कक्षा पहली से 8वीं तक 26 से 15 अप्रैल तक ऑनलाइन होंगे पेपर

Haryana Utsav

बरोदा उपचुनाव: 14 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!