GohanaHaryana

विषैली शराब कांड़ के मुख्य आरोपी को सख्त सजा की मांग

फोटो-तहसीलदार रोशन लाल को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन की सदस्य।

विषैली शराब कांड़ के मुख्य आरोपी को सख्त सजा की मांग

-मृतकों के परिजनों को बीस लाख की आर्थिक सहायता की मांग

हरियाणा उत्सव/गोहाना:

सोनपत व पानीपत में विषैली शराब के सेवन हो रही मौतों के मुख्य आरोपी को सख्त सजा देने की मांग को लेकर समतामूलक महिला संगठन की सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शराब के लाइसेंसों की संख्या कम करने की मांग की।
संगठन संयोजिका डा. सुनीता त्यागी ने कहा कि विषैली शराब के सेवन से लगातार मौतें हो रही है। मौतों का आंकड़ा 48 हो चुका और 30 के करीब लोग अस्पतालों में उपचारधीन हैं। विषैली शराब लोगों तक पहुंचाने में पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग रहा है। विषैली शराब बेचने वालों का साथ देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लाइसेंसी ठेकों की संख्या आधी कर उन्हें आबादी क्षेत्र से दूर शिफ्ट किया जाए। मृतकों को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। मांगों को लेकर एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार रोशन लाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अनीता इंदौरा, रितु विरोधिया, बीरमती, स्नेहा, सोनिया, पंमो आदि मौजूद रही। हरियाणा उत्सव/गोहाना:

Related posts

किसानों के लिए अच्छी खबर:9 सर्कलों के 16,635 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल के कनेक्शन, विभागीय अधिकारी का दावा- पैसे जमा होने के एक माह में मिलेगा कनेक्शन

Haryana Utsav

विज ने दिया अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की नई मशीनें लगवाने का आश्वासन

Haryana Utsav

बरोदा के लोग सरकार के साथ आकर विकास में हिस्सेदारी करें : संदीप

Haryana Utsav
error: Content is protected !!