GohanaHaryana

स्वामी विवेकानंद केे जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाया।

स्वामी विवेकानंद केे जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बनाया।

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम संपन्न हुए। स्वामी विवेकानंद 158वें जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।

गांव बडौता में स्थित राजकीय कालेज में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य संगीता सपडा ने की। उन्होंने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से देश सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्रों ने उनके जीवन पर भाषण व कविताओं का ज्ञायन किया। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार, शिक्षिका सरिता मलिक, मीना देवी, सुशीला राठी, कविता, शान देवी, ज्योति आदि मौजूद रही।


गांव माहरा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय युवा साप्ताह की शुरुआत की। युवाओं ने उनके बताए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र वालिंटियर कमलदीप अत्री, महारा यूथ क्लब के अध्यक्ष अमित सबरवाल, अमन मलिक, मनोज सभरवाल, नवीन, अमित आदि मौजूद रहे।

जन चेतना मंच हरियाणा ने समता चौक पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित 10वीं प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्याक्रम की अध्यक्षता मंच के संयोजक डा. सीडी शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकता में हुआ था। वे धार्मिक आडंबरों, कट्टरता और पुरोहितवाद के विरोधी थे। उन्होंने अमेरिका के सिकागो में विश्वधर्म सभा में सभी धर्म एक समान हैं इस पर अपना भाषण दिया था। 4 जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था। इस मौके पर डा. सुनीता त्यागी, बिमला रावत, सूरज भान चहल, डा. बंसी राम, मदन अत्री आदि मौजूद रहे।

आजाद हिन्द देश भक्त मोर्चे ने पुरानी सब्जीमंडी के समीप स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के पूर्व अध्यक्ष रमेश मेहता ने की। मुख्य वक्ता मेजबान मोर्चे के संरक्षक आजाद सिंह दांगी रहे। दांगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का चिंतन और परिकल्पना आज भी प्रासंगिक हैं। स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर राम निवास पांचाल, प्रदीप प्रजापति, अजय पांचाल, रमेश शर्मा, सुशील जैन, नंद लाल गाबा आदि ने भी पुष्पांजलि भेंट की।

गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. संतोष देवांगन ने की। संचालन शिक्षिका रचना और शिक्षक मोहन भारद्वाज ने किया। स्वामी विवेकानंद के कृतित्त्व और व्यक्तित्त्व पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्ट्स अकादमी के दो बाक्सरों ने जीते पदक

Haryana Utsav

धूमधाम से मनाया डा. बीआर अंबेडकर का जन्मदिवस

Haryana Utsav

पत्रकारों का दल अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से लौटा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!