Gohana

महसूस किए गए भूकंप के झटके, गोहाना रहा केंद्र

महसूस किए गए भूकंप के झटके, गोहाना रहा केंद्र

गोहाना: शनिवार दोपहर को गोहाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र गोहाना का पश्चिमी क्षेत्र रहा। भूकंप की तीव्रता 3.1 और गहराई 6. 6 किलोमीटर की मापी गई। भूकंप के झटके हल्के होने के चलते किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
गोहाना में दोपहर को लोग अचानक हरकत में आ गए। अचानक भूकंप के झटकों से घरों व दुकानों में बैठे लोग घबरा गए। लोग अपने घरों व दुकानों को छोड कर खुले में आ गए। भूकंप के हल्क झटके होने के चलते कुछ लोगों को भूकंप का पता नहीं चला। भूकंप शनिवार दोपहर लगभग एक बजकर नौ मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। गोहाना के पश्चिमी क्षेत्र में भूकंप के झटके ज्यादा महसूस किए गए।

Related posts

जय बालाजी स्पोर्टस अकादमी के बोक्सरों ने तीन स्वर्ण एक कांस्य पदक जीता

Haryana Utsav

शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली का त्योहार

Haryana Utsav

खनन कारोबारियों द्वारा चोरी से बेची गई मिट्टी की रिकवरी करेगा सिंचाई विभाग

Haryana Utsav
error: Content is protected !!