Delhi

अफगान से आए व्यापारी बोले, भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित

अफगान से आए व्यापारी बोले, भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित

हरियाणा उत्सव,  इंदौर

हरियाणा उत्सव भारत सबसे ज्यादा सुरक्षित है। यहां जो सुकून है वह कहीं नहीं। हमें अफगानिस्तान से निकले एक महीना हो चुका है। जब निकले थे वहां सब कुछ सामान्य था, लेकिन अब पता नहीं वहां क्या हालात हैं। परिवार अब भी वहीं है। चिंता लगी रहती है। भारतीयों से जो अपनापन मिला है उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। यहां के लोग हैं ही ऐसे कि हर किसी को अपना बना लेते हैं। अफगानिस्तान में किसी की भी सरकार रहे, हम सिर्फ यही चाहते हैं कि वो हमें हमारे हिसाब से व्यापार करने दे। हम टैक्स देने को तैयार हैं, वे हमें व्यापार की स्वतंत्रता दें।

यह बात अफगानिस्तान के काबूल से सूखे मेवे लेकर इंदौर पहुंचे नूरउल्ला स्तानिकजाई और उनके साथ आए लोगों ने कही। ये लोग अभय प्रशाल में शुक्रवार से शुरू हुए 228 अंतरराष्ट्रीय मेगा ट्रेड फेयर में सूखे मेवों का स्टाल लगा रहे हैं। नूरउल्ला के मुताबिक उनके परिवार के लोग फिलहाल काबूल में ही हैं। वे उनसे मोबाइल से सतत संपर्क में हैं। भारत के बारे में पूछते ही नूरउल्ला के चेहरा चमक उठता है। वे कहते हैं कि यहां का अपनापन कहीं और हो ही नहीं सकता। थोड़ा उदास होते हुए बताते हैं कि एक सप्ताह से काबूल में सबकुछ बंद है।
बार-बार अनाउंस किया जा रहा है कि लोग घरों में ही रहें। हालात कब तक सामान्य होंगे यह बताना अभी मुश्किल है। फोन पर घरवालों से बात हो रही है, लेकिन चिंता लगी रहती है। पता नहीं कब क्या हो जाए। उम्मीद है कि जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हम व्यापारी हैं और सिर्फ व्यापार करना चाहते हैं।

Source- https://www.naidunia.com/

Related posts

पाकिस्तान ने ताजिकिस्तान के साथ किया रक्षा समझौता, बेचेगा स्वदेशी हथियार

Haryana Utsav

अरुणाचल, भूटान, नेपाल के नजदीक सीमा गांवों का विकास कर रहा चीन

Haryana Utsav

हरियाणा के विधायकों को धमकियां देने के मामले का खुलासा

Haryana Utsav
error: Content is protected !!