DelhiHaryanaJob UtsavTop 10

सेना की भर्ती में युवाओं को मिले उम्र में एक साल की छूट

सेना की भर्ती में युवाओं को मिले उम्र में एक साल की छूट, सांसद ने रक्षा मंत्री के समक्ष रखी मांग

भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सांसद बोले, कोरोना के चलते एक साल प्रभावित रही सेना की भर्ती, युवाओं की एक साल की उम्र भी बढ़ी

हरियाणा उत्सव/ बीएस बोहत

भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सेना भर्ती में युवाओं को एक साल की छूट देने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सेना की भर्ती नहीं हो सकी, जिसके चलते युवाओं की एक साल उम्र भी बढ गई। उम्र बढने के कारण अब काफी युवा आगे होने वाली भर्ती से वंचित हो जांएगे। सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उन्हें इस बारे में विचार करने का आश्वासन दिया है। बुधवार को भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने लोकसभा परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और सेना भर्ती में युवाओं की उम्र में एक साल की छूट देने की मांग की। सांसद ने कहा हरियाणा से प्रत्येक सेना भर्ती में काफी युवा शामिल होते है, लेकिन एक साल तक भर्ती न होने के कारण उनकी एक साल उम्र बढ़ गई, जिसके चलते काफी युवा भर्ती में शामिल होने से वंचित हो जाएंगे। सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उन्हें इस संबंध में उचित आश्वासन दिया है। इसके अलावा सांसद ने प्रदेश में रक्षा मंत्रालय से जुड़े अन्य कई मांगों को लेकर भी रक्षा मंत्री से चर्चा की और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

Related posts

हिजाब विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ हुई थी अपील, SC ने कहा- सही वक्त आने पर सुनवाई करेंगे

Haryana Utsav

पत्रकारों का दल अंतरराज्यीय बौद्धिक पत्रकारिता कार्यशाला से लौटा

Haryana Utsav

किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाला ट्रैक्टर मार्च

Haryana Utsav
error: Content is protected !!