GohanaHaryana

इनहांसमेंट के नाम पर सेक्टरवासियों को लूट रही सरकार

Sector 7 Gohana
इनहांसमेंट के नाम पर सेक्टरवासियों को लूट रही सरकार

हरियाणा उत्सव, गोहाना

हरियाणा स्टेट हुड्डा सेक्टर कॉनफीड्रेशन के पदाधिकारियों ने गोहाना के सेक्टर सात में स्थित सामुदायिक केंद्र में इनहांसमेंट के मुद्दे को लेकर बैठक का आयोजन किया। मंच संचालन विरेंद्र दुहन ने किया। बैठक का संयोजन कॉनफीड्रेशन के प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक ने किया।


यशवीर मलिक ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रदेश सरकार सेक्टरवासियों को इनहासमेंट के नाम पर लूट रही है। इनहांसमेंट को खत्म करवाने की मांग को लेकर पांच बार विधानसभा का घोराव कर चुके हैं और मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा में इनहांसमेंट को लेकर भाषण दिया है। तीन जजों की रिर्पोट के आधार पर तीन बार रिकेलकुलेशन की जा चुकी है। रिकेलकुलेशन में 90 फीसदी तक इनहांसमेट कम हुए हैं, लेकिन तीन जजों की रिर्पोट को लागू नही किया जा रहा है।

2018 में निगमों के चुनाव के दौरान नोटिफिकेशन भी किए जा चुके थे, उसके बाद भी इनहांसमेंट को खत्म नही किया गया। बरोदा उपचुनाव में योजना बंध तरीके से सरकार की पोल खालने का अभियान शरू करेंगे। इसके लिए तीन टीमें बनाई हैं। जिसमें राजेंद्र राठी, रामनिवास व कदम सिंह शामिल हैं। इस मौके पर विरेंद्र दुहन, संजय मलिक, सतपाल, जयदेव वर्मा, रामफल, अशोक आर्य संजय दुहन, रोहताश आदि मौजूद रहे।

Related posts

आपका मत लोकतंत्र की जान है, मत की ताकत को पहचानें- एसडीएम

Haryana Utsav

अरुण निनानिया ने गोहाना विधानसभा से चुनावी डंका बजाया

Haryana Utsav

किसान के बेटे ने यूपीएससी में किया टोप, जाने पूरी खबर

Haryana Utsav
error: Content is protected !!