GohanaHaryana

मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने मशीनों की बारिकियां जांची

Sugar Mill
मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाने की रहेगी कोशिश-एमडी

-मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ ने मशीनों की बारिकियां जांची

हरियाणा उत्सव, गोहाना

गांव आहुलाना स्थित चौ. देवी लाल सहकारी चीन मिल को नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में चलाने की तैयारियां चली हुई हैं। मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाने पर मिल अधिकारियों का फोक्स है। इसके लिए मशीनों की बारिकी से जांच की जा रही है। मशीनों की बारिकियां जांचने के मिल के एमडी आशीष वशिष्ठ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि मिल किसानों के फायदे के लिए बनाया गया है। मिल को बिना ब्रेकडाउन के चलाने की प्राथमिकता रहेगी। मशीनों में प्रयोग होने वाले छोटे स्पेयर पार्ट्स एड्वांस में मुहैया करवा दिए हैं। सभी इंजीनियर व अन्य कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कर्मचारियों की ईमानदारी के कारण पिछले पेराई सीजन में मिल बिना ब्रेकडाउन के चला था। उन्होंने गन्ना डालने वाली चेन, गन्ना पेराई रोलर, बॉयलर व अन्य मशीनों की जांच की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा मिल का ट्रायल करने पर जोर दिया। सरकार की तरफ जैसे ही मिल चलाने की तारिख मिलेगी उसी हिसाब से मिल को चलाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा, चीफ इंजीनियर देवेंद्र पहल, डिप्टी चीफ इंजीनियर अनिल चौहान, ट्रबाइन इंजीनियर एमएस पोखरिया, चीनी सेल प्रबंधक धनीराम शर्मा, टकनिशियन स्टाफ हरपाल पूनिया, जोगेंद्र मलिक, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

अभय चौटाला ने कहा- विधायकों और सांसदों को भी वापस बुलाने का कानून बनाए गठबंधन सरकार

Haryana Utsav

गुम हुए प्रमाण पत्रों की डुप्लीकेट कॉपी ऑनलाइन निकालने की सुविधा शुरू

Haryana Utsav

मनोहरलाल खट्टर का जवाब, कोरोना से लोगों पर प्रभाव पड़ा तो जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!