GohanaHaryana

भाजपा से योगेश्वर, कांग्रेस से इंदुराज और इनेलो से जोगेंद्र आए चुनावी मैदान में

Baroda By Election
भाजपा से योगेश्वर, कांग्रेस से इंदुराज और इनेलो से जोगेंद्र आए चुनावी मैदान में

हरियाणा उत्सव/ गोहाना

बरोदा हलका के उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा-जजपा गठबंधन से भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त, कांग्रेस से इंदुराज नरवाल और इनेलो से जोगेंद्र मलिक ने नामांकन दाखिल किए। शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल हुए जबकि पहले 6 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। बरोदा उपचुनाव में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। तीन प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन दाखिल किए हैं।

भाजपा से योगेश्वर दत्त की टिकट गुरुवार रात 11 बजे फाइनल हुई थी। कांग्रेस से इंदुराज नरवाल की टिकट रात करीब दो बजे फाइनल हुई। इनेलो ने शुक्रवार दोपहर जोगेंद्र मलिक की टिकट की घोषणा की। तीनों दलों के प्रत्याशियों ने शुक्रवार को उपमंडलीय परिसर पहुंच कर चुनाव अधिकारी आशीष वशिष्ठ के समक्ष नामांकन दाखिल किए। इसी के साथ डा. कपूर सिंह नरवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

शुक्रवार को 15 नामांकन दाखिल हुए। गुरुवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जबकि पहले दो प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके थे। तीन प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने दो-दो नामांकन दाखिल करवाए हैं।

प्रत्याशी का नाम व पार्टी

1-योगेश्वर दत्त (भाजपा)
2-इंदुराज नरवाल (कांग्रेस)
3-जोगेंद्र मलिक (इनेलो)
4-राजकुमार सैनी लोसुपा
5-संजीव कांग्रेस (कवरिंग)
6-राजेंद्र सैनी लोसुपा (कवरिंग)
7-तिलक राज (आरजीडी)
8-सुमित पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डमोक्रेटिक)
9-डा. कपूर सिंह (निर्दलीय)
10-रमेश खत्री (निर्दलीय)
11-दीक्षित खत्री (निर्दलीय)
12-कमलजीत (निर्दलीय)
13-रामफल (निर्दलीय)
14-शक्ति सिंह (निर्दलीय)
15-सरोज बाला (निर्दलीय)
16-गुलशन (निर्दलीय)
17-जोगेंद्र सिंह (निर्दलीय)
18-संत धर्मबीर सिंह (निर्दलीय)
19-सुमित (निर्दलीय)
20-इंद्र सिंह (आरएमएपी)
21-सोनू (बीजेआरपी)

Related posts

16 अगस्त से  कर सकेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन, पहले चरण में इतने लोगों को अनुमति –

Haryana Utsav

आठ साल में भी सेक्टरों को विकसित नहीं कर सका एचएसवीपी

Haryana Utsav

गोहाना में पानी सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन टूटी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!