September 21, 2026
DelhiHot News

काबुल में मिनी वैन में बम विस्फोट, 4 लोगों की मौत

काबुल में मिनी वैन में बम विस्फोट, 4 लोगों की मौत

हरियाणा उत्सव, बीएस वाल्मीकन

काबुल/ New Delhi: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में एक मिनीवैन में बृहस्पतिवार को बम विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता फिरदास फरमर्ज ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां अल्पसंख्यक हजारा जातीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है। इस समुदाय के अधिकतर लोग शिया मुसलमान हैं।

इस इलाके में इस्लामिक स्टेट इसी प्रकार के हमले पहले कर चुका है। उसने मंगलवार को दो मिनीवैन में हमला किया था, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान में शिया मुसलमान अल्पसंख्यक हैं और यहां सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इस्लामिक स्टेट ने देश में शिया मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने मंगलवार को एक बिजली घर पर बम विस्फोट किया, जिसके कारण काबुल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

Source-Dailyhunt
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Dailyhunt/Haryanautsav. Publisher: PunjabKesari

Related posts

मनोहरलाल खट्टर का जवाब, कोरोना से लोगों पर प्रभाव पड़ा तो जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी

Haryana Utsav

सुशील कुमार की एक पहलवान की हत्या के मामले में क्यों है तलाश

Haryana Utsav

न्यायालय ने 56 किलो सोने को सरकार काे सौंपने का दिया आदेश

Haryana Utsav
error: Content is protected !!