GohanaSonipat

गर्मी में हुआ बुरा हाल, नींबू के बाद लस्सी के भाव में भी वृद्धि

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का दिखने लगा असर

हउ/ डेस्क

गोहाना: गर्मी का पारा जैसे जैसे बढ़ रहा है वैसे ही महंगाई भी बढ़ती नजर आ रही है। अब गर्मी में लोगो का हाल और बुरा होने वाला है । पहले नींबू के दामों में वृद्धि और अब अमूल द्वारा छाछ (लस्सी) के दाम बढ़ाने के बाद अमूल ने भी कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमत रात 8 बजे से लागू होगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सभी चीजों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर गैस कंपनियों ने भी सीएनजी की कीमतों में तेज उछाल देखा है। इसके अलावा चारा, खनन, पैकेजिंग और परिवहन की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हुई है। इसलिए कुछ दिन पहले ही अमूल ने कीमत की भरपाई के लिए छाछ के दाम बढ़ा दिए। अमूल छाछ का 500 मिली का एक बैग अब 13 रुपये से बढ़कर 15 रुपये हो गया है। यानी 1 लीटर छाछ की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों में बढ़ोतरी 8 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। किसी भी बडे शहर में अमुल डेयरी द्वारा रोजाना औसतन 3 लाख लीटर से ज्यादा छाछ की बिक्री की जा रही है। पेट्रोल-डीजल समेत कई जिंजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आने वाले दिनों में दूध की कीमतों में फिर से उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं।
अमुल डेयरी के निदेशक जयेश डेलाद ने बताया कि पैकेजिंग, चारा, ट्रांसपोर्टेशन और खनन की कीमतें बढ़ गई हैं। लागत को संतुलित करने के लिए सुमुल डेयरी ने छास के दाम बढ़ा दिए हैं। आने वाले दिनों में दूध के दाम भी बढ़ सकते हैं।

Related posts

गोहाना: आष्ठम के मेले में श्रद्धालुओं की उमडी भीड, मत्था टेक मांगी मन्नत

Haryana Utsav

करवा चौथ पर 5 साल बाद रोहिणी नक्षत्र में की जाएगी व्रत की पूजा

Haryana Utsav

किसान प्रशिक्षण शिविर में किसानों किया जागरूक

Haryana Utsav
error: Content is protected !!