Gohana

गांव आहुलाना में 9 मई सोमवार को लेगा अंत्योदय मेला

DC Lalit Siwach

9 मई से शुरू होगा अंत्योदय मेलों का तीसरा चरण
हरियाणा उत्सव, गोहाना

सोनीपत जिले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का तीसरा चरण नो मई 2022 सोमवार से शुरू होगा। तीसरे चरण में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को कवर किया जाएगा। तीसरे चरण में नो मई से 23 मई तक जिले में अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जाएगा। कुल दस मेलों का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि तीसरे चरण का पहला मेला नो मई को कथूरा ब्लाक केगांव आहुलाना के ग्राम सचिवालय में लगाया जाएगा। 10 मई को कुंडली नगर निगम में एचएसआईआईडीसी कुण्डली में, 11 मई को मुंडलाना ब्लाक बीडीपीओ कार्यालय, 12 मई को मुरथल ब्लाक बीडीपीओ कार्यालय, 13 मई को सोनीपत ब्लाकबीडीपीओ कार्यालय, 17 मई को नगर निगम सोनीपत कार्यालय, 18 मई को गन्नौर ब्लाक नगर परिषद गन्नौर कार्यालय, 19 मई को खरखौदा ब्लाक के राजकीय कन्या महाविद्यालय, 20 मई को राई ब्लाक बीडीपीओ कार्यालय, 23 मई को गोहाना ब्लाक के राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गोहाना में अन्तयोदय मेले का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

त्रिवेणी का वैज्ञानिक महत्व होता है-त्रिवेणी बाबा

Haryana Utsav

रैली निकाल कर दिया फसल अवशेष न जलाने का संदेश

Haryana Utsav

एसडीएम आशीष वशिष्ठ सहित 98 ने लगवाई वैक्सीन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!