Chandigarh

ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का लाभ देने का निर्णय

ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देने का निर्णय

हरियाणा उत्सव/ बीएस वाल्मीकिन

चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में ग्रामीण चौकीदारों को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का लाभ देने का निर्णय लिया है ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय के एक प्रस्ताव को मुख्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रवक्ता ने बताया कि अब ग्रामीण चौकीदारों को 12 प्रतिशत की दर से ईपीएफ का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से राज्य के 7017 ग्रामीण चौकीदार लाभान्वित होंगे और सरकारी खजाने पर लगभग 7.07 करोड़ रुपये वार्षिक का वित्तीय भार पड़ेगा।

Related posts

मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने फिर से बारिश की संभावना जताई

Haryana Utsav

चंडीगढ़ निगम चुनाव: भाजपा के तीन पूर्व मेयर हारे, कांग्रेस और भाजपा जिलाध्यक्षों के पत्नी व बहू भी हारी

Haryana Utsav

खुशखबरी: हरियाणा के 50 हजार कच्चे कर्मचारी हो सकते हैं पक्के, मनोहर सरकार ने दिए संकेत

Haryana Utsav
error: Content is protected !!