Panchkula

चन्नी के सीएम बनने से मीडिया सहित विशेष वर्ग के नेताओं के पेट में दर्द

-पंजाब से कांग्रेस आलाकमान ने भविष्य की सुनहरी राजनीति का दिया संदेश

हरियाणा उत्सव, पंचकूला/ बीएस बोहत

पंजाब की राजनीति में दबदबा रखने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री जट समाज के अमरेंद्र सिंह को सीएम पद से हटाकर और दलित समाज के चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना दिया है। पंजाब की सियासत में फेरबदल कर कांग्रेस आलाकमान ने देश के सुनहरे भविष्य की राजनीति का संदेश दिया है। इसी के साथ कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी सांकेतिक संदेश दिया है। कांग्रेस आलाकमान कमजोर नहीं एक मंजे हुए राजनेताओं की तरह फैसले ले रही है। पंजाब में एससी वर्ग की 40 प्रतिशत की आबादी है। यह आबाद भविष्य के चुनाव को भी काफी प्रभावित करेगी। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना कर पंजाब में दलित कार्ड खेला है। पंजाब के सीएम को बदलने का प्रभाव हरियाणा की सियासत पर भी पड़ेगा। हरियाणा के शीर्ष नेताओं में भी खलबली मची हुई है।

-देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या दलित और पिछड़े समाज की है। उसके बावजूद बहुत ही कम मुख्यमंत्री बने हैं। आजादी से पूर्व राजा पेट से जन्म लेता था, लेकिन अब राजा वोट से बनते हैं। संविधान एवं भारत के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के बलिदान के कारण यह संभव हो पाया है। उन्हीं के कारण आज दलित एवं ओबीसी समाज के लोग वोट के दम पर सीएम और पढ़ाई के दम पर डीएम बनकर देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं।

-दलित सीएम बनने पर मीडिया सहित विशेष वर्ग के नेताओं के पेट में हुआ दर्द
चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाना कांग्रेस के लिए भविष्य में फायदेमंद हो सकता है। कांग्रेस आलाकमान ने मंजी हुई सियासत का परिचय दिया है। कांग्रेस द्वारा दलित कार्ड खेलेन से राजनीतिक दलों में बैठे विशेष वर्ग के नेताओं, मैन स्ट्रीम मीडिया के न्यूज़ चैनल और अखबार के मालिकों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर कुछ चैनलों ने तो देश के लिए खतरा बता दिया है। लेकिन भाजपा में इतने बड़े अपराधों के आरोपियों को मंत्री पद दिए गए, तब किसी भी चैनल और अखबार के मालिक के पेट में दर्द नहीं हुआ। लेकिन दलित कैसे मुख्यमंत्री बन गया? यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही है।
एक चैनल ने अपनी एक कवर स्टोरी में कांग्रेस पंजाब के शीर्ष नेताओं के तार सीधे पाकिस्तान से जोड़ दिए।  इका-दुका चैनल को छोड़कर बाकी सभी न्यूज़ चैनल पर यही चल रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने से पाकिस्तान में खुशी मनाई जा रही है। चैनलों द्वारा यह साबित करने की कोशिश की जा रही कि चरण सिंह चन्नी के सीएम बनने से देश में पाकिस्तानी आतंकी घुस जांएगे।
-जवाब-
चेनल के मूर्ख एंकरों क्या तुम्हे देश की सेना पर भरोसा नहीं। भारत के पास विश्व में सबसे मजबूत सेना है। हमारे जवानों का लोहा पूरी दुनिया जानती है। हमारे पास विश्वसनीय इंटेलिजेंस और गुप्तचर हं। देश की सुरक्षा करना और आतंक को रोकना केंद्र सरकार यानी तुम्हारी आका भाजपा की जिम्मेदारी है।

Related posts

एमबीबीएस की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Haryana Utsav

हरियाणा में कब होंगे पंचायतों के चुनाव

Haryana Utsav

प्लाट आवंटन मामला-सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पूर्व सीएम हुड्डा पर आरोप तय

Haryana Utsav
error: Content is protected !!