GohanaHaryana

नायब सूबेदार महाबीर के शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

नायब सूबेदार महाबीर के शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

हरियाणा उत्सव, गोहाना
गांव भंडेरी में शहीद नायब सूबेदार महाबीर सिंह के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। संयोजन संजय शर्मा और सांध्यि रामधारी शर्मा का रहा। गोहाना एसडीएम आशीष वशिष्ठ व एएसपी उदय सिंह मीणा ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में करीब 89 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि भंडेरी के लाल महाबीर ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए। एएसपी उदय सिंह मीणा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। आपकी एक बूंद किसी की जान बचा सकती है। शिविर में रक्तदान संकलन के लिए सोनीपत से ब्लड़ की डॉ. दीपिका के नेतृत्व में टीम पहुंची। शिविर में करीब 89यूनिट एकत्रित हुई। रक्तदान व नेत्रदान को संर्पित आहुति संस्था और फूलो देवी सेवा समिति भंडेरी का विशेष सहयोग रहा। स्टार रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास ने 204 बार रक्तदान दिया। इस मौके पर सरपंच कुलदीप शर्मा, सूरजभान शर्मा, गंगाराम शर्मा, ठेकेदार जय सिंह न्यात, रामफल शर्मा, प्रमोद शर्मा, पुरुषोतम, सोनू, ठेकेदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा में सवालों से भागती नजर आई भाजपा सरकार: विधायक मलिक

Haryana Utsav

हलके के विकास के लिए काम करूंगा- योगेश्वर दत्त

Haryana Utsav

Jhalkari bai: गांव रूखी में झलकारी बाई की जयंती पर कार्यक्रम कर किया नमन

Haryana Utsav
error: Content is protected !!