GohanaHaryana

भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर तीनों कानूनों को लागू किया-राठी

INLD

भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर तीनों कानूनों को लागू किया-राठी 

-मुख्यमंत्री के बयान से किसानों की भवनाओं को ठेस पहुंची

हरियाणा उत्सव, गोहाना:

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर लाखों किसानों के साथ अन्य लोग भी धरने पर बैठे हैं। करनाल के कैमला गांव में मुख्यमंत्री ने किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एक ब्यान में किसानों को तथागथित कहने से किसनों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शहीद हुए किसनों के प्रति मुख्यमंत्री ने एक भी संवेदना भरा शब्द नही कहा। वह खानपुर कलां रोड स्थित लिटल एंजेल्स कानवेंट स्कूल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करत रहे थे।

INLD

उन्होंने कहा कि किसनों द्वारा प्रस्तावित 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रेक्टर मार्च करेंगे। किसानों के ट्रैक्टर मार्च में समर्थन के लिए इनेलो के महासचिव व एलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ट्रेक्टरों के साथ 16 जनवरी को गोहाना पहुंचेेंगे। गोहाना के अलावा दूसरे दिलों में कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए निमंत्रण देंगे। हरियाणा के किसान एकजुट होकर दूसरे राज्यों किसानों के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने मिल कर तीनों कृषि कानूनों को संसद और राज्यसभा में पास किए हैं। 2012 में कांग्रेस भी इसी कानून को लागू करना चाहती थी। लेकिन उस समय कांग्रेस बहुमत जुटाने में नाकाम रही। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा किसानों के हितेषी होने का दिखावा कर रहे हैं। इनेलो पार्टी हमेशा किसानों के हित के लिए कार्य किए हैं। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर के साथा शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने अभय सिंह चौटाला के दौरे के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई। इस मौके पर प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, जिला अध्यक्ष कृष्ण मलिक, पूर्व विधायक रामकुवांर सैनी, ओम प्रकाश गोयल, अतुल मलिक, जोगेंद्र मलिक, डा. कुलबीर सांगवान, विकास नरवाल, नरेश गुप्ता, जिले सिंह कटवाल, संजय धानक, राहुल आंतिल, सुरेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।

Related posts

जसवीर दोदवा बने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के प्रदेश कमेटी के सह संयोजक 

Haryana Utsav

उपमंडलीय परिसर में बिना मास्क वालों के चालान काटे

Haryana Utsav

भूपेंद्र हुड्डा के कारण बिगड़ रहा है दीपेंद्र हुड्डा का खेल

Haryana Utsav
error: Content is protected !!