HaryanaKarnal

वेब सीरीज के सीन को सच बता कर किया जा रहा वायरल

वेब सीरीज के सीन को सच बता कर किया जा रहा वायरल

-सीन में पुलिस अधिकारी द्वारा पति-पत्नी पर फायरिंग थी

हरियाणा उत्सव, करनाल

हरियाणा के करनाल जिले में सुपर मॉल के बाहर एक पुलिस वाले ने पति-पत्नी को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। इसके बाद अफवाह फैल गई कि ष्टरू सिटी करनाल में सेक्टर-12 स्थित सुपर मॉल के बाहर एक पुलिसकर्मी ने डबल मर्डर की वारदात अंजाम दी। यह अफवाह फैलने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया।

जांच पड़ताल की गई तो जो सच सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल वो घटना असली नहीं थी। बल्कि एक सीन था, जो वेब सीरीज के लिए शूट किया जा रहा था। सारा सच जानने के बाद स्क्क गंगाराम पूनिया सामने आए और उन्होंने मामले पर सफाई दी। स्क्क ने बताया कि ऐसी कोई घटना करनाल में नहीं हुई है और यह वीडियो एक वेब सीरीज की शूटिंग का है।

गुरुग्राम गोलीकांड पर आधारित है वेब सीरीज

मिली जानकारी के अनुसार, यह वेब सीरीज गुरुग्राम में 13 अक्तूबर 2018 में हुए गोलीकांड पर फिल्माई गई है। गनमैन ने जज की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गनमैन को मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसी गोलीकांड पर बनाई वेब सीरीज की शूटिंग का यह सीन है।

SP की अपील- वीडियो को वायरल न करें

SP गंगाराम पूनिया ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। वह गलत है और एक वेब सीरीज की शूटिंग का सीन है। लोगों से अपील है कि इसे ने फैलाएं। कोई भी वीडियो आपके पास आता है तो उसकी पूरी पड़ताल कर लें। जिला पुलिस से भी इसकी जानकारी ली जा सकती है। बिना पूरी जानकारी के इसे वायरल न करें। यह एक अपराध है।

Source- https://www.bhaskar.com/

 

Related posts

स्कूलों में नहीं पहुंचा राशन नियमों में उलझा विभाग

Haryana Utsav

16 अगस्त से  कर सकेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन, पहले चरण में इतने लोगों को अनुमति –

Haryana Utsav

सामाजिक बुराईयों को दूर करने में भागीदारी निभाती है खाप पंचायतें-सोमबीर सांगवान

Haryana Utsav
error: Content is protected !!