Gohana

सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने दी युवा पत्रकार रवि नारंग को श्रद्धांजलि

सबको साथ लेकर चलने का हुनर जानते थे रवि नारंग

हरियाणा उत्सव, बीएस वाल्मीकन

गोहाना: गोहाना के  युवा पत्रकार एवं जिला प्रेस क्लब के उपप्रधान रविंद्र कुमार उर्फ रवि नारंग (36) की रविवार को आदर्श नगर स्थित हंसध्वनी सभागार में शोकसभा का आयोजन किया। शहर के आम व खास लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रवि का दस जून 2021 बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

शहर में पुराना बस स्टैंड स्थित सत नगर में रहने वाले रवि नारंग कई साल से पत्रकारिता कर रहे थे। स्वास्थ्य बिगडऩे पर 13 मई को कोरोना को टेस्ट करवाया और अगले दिन आई रिपोर्ट में पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य बिगडऩे पर स्वजनों ने उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के कोविड विशेष अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से 18 मई को वे रोहतक के एक निजी अस्पताल में चले गए थे।चार दिन पहले उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। बृहस्पतिवार रात को उनका निधन हो गया। 11 जून शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गुरु उत्तर प्रदेश थाना भवन से बाबा रामदेव ने परिवार का ढांढस बंधाया। विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक इंदुराज नरवाल, भाजपा नेता राजू विरमानी आदि राजनेताओं के अलावा शहर के आम व खास लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की।

रवि नारंग अपने पीछे मां सरला नारंग, पत्नी नीतू नारंग, बेटे समक्ष, भाई-भाभी मदन नारंग-राधा नारंग, सितेंद्र नारंग-वीना नारंग, कृष्ण नारंग- सीमा नारंग, बहन-बहनोई पूनम तनेजा-योगराज तनेजा, कुसुम खेड़ा-पुनीत खेड़ा को छोड़ गए।

Related posts

किसान साफ-सुथरा व सुखा गेंहू लेकर आए, ताकि खरीद में हो आसानी: डीसी मनोज यादव

Haryana Utsav

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Haryana Utsav

The Kashmir fils, फिल्में टैक्स फ्री नहीं, जनता को बिजली-पानी की जरूरत-गुप्ता

Haryana Utsav
error: Content is protected !!