Haryana

हरियाणा में अभी बने रहेंगे बारिश के आसार

Barish

-रिमझिम बारिश व नन्ही बूंदों के साथ हो रही दिन की शुरुआत
भंवर सिंह, हरियाणा उत्सव

पिछले सप्ताह से हरियाणा में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कभी धूप तो कभी बादलों के साथ दिन की शुरुआत हो रही है। दिन में कभी धूप तो कभी बारिश हो जाती है। मानसून के दौरान अंधी बारिश (निकली धूप के दौरान हुई बारिश को लोकल भाषा में अंधी बारिश कहते हैं) देखने को मिलती है। हल्की बारिश में शहरों की सड़के जलमग्न हो जाती हैं। मौसम जानकारों के अनुसार प्रदेश में तीन अगस्त तक बदरा छाए रहेंगे और कहीं-कहीं भारी व हल्की बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में सूर्यदेव के भी दर्शन होते रहेंगे।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाब का क्षेत्र व मानसून टर्फ सामान्य स्थिति में बने रहने के कारण इन मौसमी सिस्टमों से मानसून की सक्रियता हरियाणा में 3 अगस्त तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है।
–

Related posts

स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए शिक्षक

Haryana Utsav

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई

Haryana Utsav

परिवारवाद कांग्रेस पार्टी के गले की फांस बना-नायब सैनी

Haryana Utsav
error: Content is protected !!